[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जमात ट्वीट पर बवाल : बबीता फोगाट ने ट्रोलर्स की बोलती बंद की, दिया करारा जवाब, कहा- मैं जायरा वसीम नहीं, जो डर जाउंगी
राष्ट्रीय

जमात ट्वीट पर बवाल : बबीता फोगाट ने ट्रोलर्स की बोलती बंद की, दिया करारा जवाब, कहा- मैं जायरा वसीम नहीं, जो डर जाउंगी

admin
Last updated: April 17, 2026 2:38 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के अधिकतर मामलों के लिए जिम्मेदार माने जा रहे रहे तबलीगी जमात पर भारत की चोटी की पहलवान बबीता फोगाट के एक ट्वीट पर संग्राम छिड़ा है। बबीता ने अब खुलकर अपने ट्वीट का बचाव किया है। शुक्रवार को उन्होंने एक विडियो जारी कर विरोध कर रहे लोगों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि वह ‘जायरा वसीम’ नहीं हैं और न ही वह किसी तरह की धमकी से डरने वाली हैं।

बबीता ने गुरुवार को टि्वटर के जरिए तबलीगी जमात पर निशाना साधा था। अपने ट्वीट में उन्होंने जो हैशटैग इस्तेमाल किया था वह कई लोगों को नागवार गुजरा था। उनके इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर लोगों ने उनको घेरना शुरू कर दिया था, इसके साथ ही उनके फैन्स उनके समर्थन में आ गए थे और साथ समर्थन जताने लगे। दोनों हैशटैग शुक्रवार को टॉप ट्रेंड्स में बने रहे।

यदि आप बबीता फोगाट को सपोर्ट करते हैं तो उन तक यह बात जरूर पहुंचा दीजिए और उनको बोलिए ध्यान से कान खोल कर सुन लें। pic.twitter.com/gqec3lQwPE

— Babita Phogat (@BabitaPhogat) April 17, 2020

“कान खोलकर एक बात सुन लो और दिमाग में बिठा लेना कि मैं कोई जायरा वसीम नहीं हूं कि तुम्हारी धमकियों से डरकर घर पर बैठ जाऊंगी। मैं तुम्हारी धमकियों से नहीं डरने वाली। मैं असली बबीता फोगाट हूं। मैं जो ट्वीट किया है, मैंने उसमें कुछ भी गलत नहीं लिखा है। मैं उस पर अभी भी कायम हूं। मैंने सिर्फ उन लोगों के बारे में लिखा है, जिन्होंने कोरोना संक्रमण को फैलाया। क्या तबलीगी जमात वाले नंबर वन पर नहीं बने हुए हैं। तबलीगी जमात ने कोरोना संक्रमण नहीं फैलाया होता, तो अब तक लॉकडाउन खुल गया होता।”
-बबीता फोगाट

बबीता इसके बाद एक वीडियो संदेश के जरिए सामने आईं। उन्होंने कहा, ‘पिछले दिनो से मैंने कुछ ट्वीट पोस्ट किए हैं, जिसके बाद से मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर गालियां दे रहे हैं, धमकियां दे रहे हैं और कुछ लोग फोन करके भी धमकियां दे रहे हैं। मैं उन्हें कहना चाहूंगी कि मैं जायरा वसीम नहीं हूं, मैं धमकियों से नहीं डरने वाली। मैंने देश के लिए लड़ी हुं और मैं अपने ट्वीट पर कायम हूं। जो भी मैंने लिखा, उसमें कुछ गलत नहीं था।’

कोरोना वायरस भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी समस्या है।

जाहिल जमाती अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है।#jahiljamati

— Babita Phogat (@BabitaPhogat) April 15, 2020

इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया- ‘यदि आप बबीता फोगाट को सपोर्ट करते हैं तो उन तक यह बात जरूर पहुंचा दीजिए और उनको बोलिए ध्यान से कान खोल कर सुन लें।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने कोरोनावायरस फैलने के बारे में ट्वीट किए थे। मैं आप सबसे पूछना चाहूंगी कि आप ही बताइए कि क्या यह सच नहीं है कि तबलीगी जमात वालों की वजह से ही कोरोना वायरस फैला। अगर वह जमा नहीं होते तो अभी तक हम इस वायरस से आजाद हो गए होगे। मैंने हमेशा सच बोला है और बोलती रहूंगी।’

क्या कहा था बबीता ने
अर्जुन अवॉर्डी 30 साल की महिला रेसलर बबीता ने लिखा था, ‘कोरोना वायरस भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी समस्या है। जमाती अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है।’ ऐसा लिखने के बाद कई लोगों ने इस पर विरोध जाहिर किया।

कौन थीं जायरा वसीम
कश्मीरी मूल की अदाकारा जायरा वसीम ने साल 2016 में आई आमिर खान की फिल्म दंगल में गीता फोगाट के बचपन का रोल निभाया था। हालांकि उनके अचानक ऐक्टिंग छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि ऐक्टिंग में आने से उनके फैसले ने उनकी जिंदगी बदल दी। उनको शोहरत और लोगों का प्यार मिला। हालांकि, उन्हें ये सब कभी नहीं चाहिए था। उन्होंने लिखा है, मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है।

हालांकि कहा गया था कि उन्होंने धार्मिक कठमुल्लाओं के दबाव में आकर ऐक्टिंग छोड़ने का फैसला किया था। कुछ लोगों ने इसके लिए जायरा का विरोध भी किया था।

पहले भी हुआ था अकाउंट सस्पेंड
इस महीने पहले भी बबीता का अकांउट विवादास्पद ट्वीट्स के कारण ब्लॉक किया गया था। फोगाट ने बाद में सफाई दी थी कि उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ लिखा था।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article UP का सबसे बड़ा Corona Hotspot बना लखनऊ सदर, 59 लोग कोरोना पॉजिटिव
Next Article योगी सरकार ने 20 अप्रैल से Government Offices खोले जाने को लेकर जारी की एडवाइजरी

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?