राष्ट्रीयशाह ने वायुसेना की वीरता को किया सलाम, 2 साल बालाकोट एयरस्ट्राइक...

शाह ने वायुसेना की वीरता को किया सलाम, 2 साल बालाकोट एयरस्ट्राइक के पूरे होने पर

[object Promise]

नई दिल्ली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के जवाब में 26 फरवरी 2019 को हुई बालाकोट एयर स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर गृहमंत्री अमित शाह ने वायुसेना की वीरता को सलाम किया है। आज ही के दिन भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस कर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तबाह करते हुए 14 फरवरी को हुए जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले का बदला लिया था। गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “2019 में आज ही के दिन इंडियन एयरफोर्स ने पुलवामा आतंकी हमले का जवाब देकर नए भारत की आतंकवाद के विरुद्ध अपनी नीति को पुन: स्पष्ट किया था। मैं पुलवामा के वीर शहीदों का स्मरण व वायुसेना की वीरता को सलाम करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व हमारे जवानों की सुरक्षा सर्वोपरि है।”

बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे सीआरपीएफ के काफिले के बीच विस्फोटकों से लैस एक कार ने घुसकर टक्कर मार दी थी। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी की रात पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट एयरस्ट्राइक करते हुए आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया था। बालाकोट एयरस्ट्राइक के आज दो साल पूरे हो गए हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories