खेलक्यों रोहित शर्मा का बल्ला चला? नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच खराब...

क्यों रोहित शर्मा का बल्ला चला? नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच खराब थी तो

[object Promise]

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक जो सबसे विवादित बात रही है वो है पिच। चेन्नई के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया टेस्ट मैच भी ज्यादा समय तक नहीं चला। करीब पौने दो दिन के खेल में ही मुकाबले का नतीजा निकल आया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि पिंक बॉल टेस्ट मैच के लिए बनाई गई पिच खराब थी।

डे नाइट टेस्ट मैच दो दिन में खत्म होने पर पिच को लेकर सवाल उठना लाजिमी भी है, लेकिन यह भी देखना चाहिए कि उसी पिच पर एक बल्लेबाज ऐसा है, जिसने रन बनाए और कुछ प्रदर्शनीय शॉट भी खेले। ऐसे में पूरी तरह से पिच को खराब बताना भी सही नहीं होगा, क्योंकि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पहली पारी में नौ चौकों के साथ 66 रन बनाए थे। दूसरी पारी में भी रोहित शर्मा 100 की स्ट्राइक रेट से 25 रन बनाए।दुनिया के सबसे बड़े और खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में पहली पारी में रोहित शर्मा ने तो जोफ्रा आर्चर की उठती हुई गेंद पर प्वाइंट और कवर के बीच से शॉट खेला था, जो देखने लायक था। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने छक्का लगाकर जीत दिलाई। ऐसे में एक ऐसी पिच पर अच्छे शॉट खेलना क्या सिर्फ रोहित शर्मा के लिए ही आसान था। हालांकि, इससे एक बात पता चल जाती है कि बल्लेबाज जीनियस हो तो किसी भी पिच पर रन कूट सकता है।

पहले भी ऐसे अनगिनत मौके आए हैं, जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। सिर्फ रोहित ही नहीं, बल्कि तमाम ऐसे खिलाड़ी हैं जो कभी भी पिच का रोना नहीं रोते। हालांकि, मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि दोनों टीमों की ओर से खराब बल्लेबाजी हुई और मैच दो ही दिन चल सका, लेकिन चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को भी नहीं भूलना चाहिए, जहां रोहित शर्मा ने शतक जड़ा था। उस पिच पर भी बल्लेबाजी करना आसान नहीं था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories