पत्र में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने लिखा, “मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि बढ़ोतरी को वापस लें और हमारे मध्यम और वेतनभोगी वर्ग, हमारे किसानों और गरीबों और हमारे साथी नागरिकों को लाभ प्रदान करें।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे लिखा कि जिस तरह जीडीपी ‘गोता खा रही’ है और ईंधन के दाम बेतरतीब बढ़ रहे हैं, सरकार अपने आर्थिक ‘कुप्रबंधन’ का ठीकरा पिछली सरकारों पर फोड़ने में लगी है।



