राष्ट्रीयटमाटर का भाव छूने लगा आसमान, कई शहरों में बिक रहा 80...

टमाटर का भाव छूने लगा आसमान, कई शहरों में बिक रहा 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक

[object Promise]

नई दिल्ली। देश के ज्यादातर शहरों में टमाटर का खुदरा भाव एक बार फिर आसमान छूने लगा है। किचन के सबसे जरूरी आइटम में शामिल टमाटर का भाव अधिकतर शहरों में 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है, जो महीनेभर पहले तक 20 रुपये के आसपास था। उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने भी माना है कि पिछले कुछ दिनों में टमाटर के भाव में तेजी आई है। उनके मुताबिक इसकी मुख्य वजह यह है कि टमाटर की फसल के लिहाज से यह ऑफ सीजन है और जल्दी खराब हो जाने की इसकी प्रकृति की वजह से भी यह महंगा हो रहा है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक चेन्नई को छोड़ सभी मेट्रो शहरों में टमाटर का खुदरा भाव 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। मंत्रालय के मुताबिक गुरुग्राम, गंगटोक और रायपुर जैसे शहरों में यह 70 रुपये प्रति किलो का मिल रहा है। गोरखपुर, कोटा और दीमापुर में यह 80 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। टमाटर उत्पादक राज्यों के मामले में भी हैदराबाद में यह 37 रुपये, चेन्नई में 40 रुपये और बेंगलुरु में 46 रुपये प्रति किलोग्राम का बिक रहा है।

जानकारों का कहना है कि पिछले पांच वर्षो के आंकड़ों के मुताबिक हर वर्ष जुलाई से सितंबर के दौरान टमाटर का भाव चढ़ जाता है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, तमिलनाडु, केरल, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में टमाटर का उत्पादन कम होता है। ये सभी राज्य अन्य बड़े उत्पादक राज्यों पर निर्भर करते हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में सालाना 1.97 करोड़ टन टमाटर का उत्पादन होता है। वहीं, सालाना खपत करीब 1.15 करोड़ टन है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories