राष्ट्रीयआंध्र प्रदेश में कोरोना मरीजों के शव उठाए जेसीबी मशीन से, घटना...

आंध्र प्रदेश में कोरोना मरीजों के शव उठाए जेसीबी मशीन से, घटना का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

[object Promise]

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के नेल्लोर में कोरोना मरीजों के शव को दफनाने के लिए जेसीबी (JCB) के इस्तेमाल किए जाने का वीडियो वायरल हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। नेल्लोर के एसडीएम हुसैन साहेब ने घटना पर कहा कि हमने मामले का संज्ञान लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

इससे पहले श्रीकाकुलम (Srikakulam ) जिले में कोरोना मरीज के शव को अंत्येष्टि के लिए JCB से ले जाया गया था। तब आंध्र प्रदेश सरकार की जमकर आलोचनाएं हुई थीं। तेलुगू देसम पार्टी (Telugu Desam Party, TDP) के प्रवक्ता के पट्टाभिरम (K Pattabhiram) ने आंध्रप्रदेश सरकार को असफल करार दिया था। टीडीपी ने केंद्र से इस मामले में दखल दने की मांग की थी। टीटीपी ने केंद्र से आग्रह किया था कि राज्य में महामारी रोकथाम संबंधित सभी आवश्यक कदमों को उठाने को लेकर मुख्यमंत्री को निर्देश दिया जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी घटना का वीडियो ट्वीट कर राज्य सरकार के रवैये पर सवाल उठाए थे। इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने ट्वीट कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही थी। श्रीकाकुलम जिले के कलेक्टर जे निवास ने आदेश जारी करके दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था जबकि बाकी कर्मचारियों की भूमिका की जांच के आदेश जारी किए थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories