[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राशन बचाने को गांव ने छोड़ा एक वक्‍त का खाना, गांववासियों ने एक सुर में किया फैसले का स्वागत
राष्ट्रीय

राशन बचाने को गांव ने छोड़ा एक वक्‍त का खाना, गांववासियों ने एक सुर में किया फैसले का स्वागत

admin
Last updated: April 17, 2026 2:40 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

कठुआ/डोडा/जम्मू। कोरोना महामारी के चलते घोषित लॉकडाउन से लोगों की कमाई का जरिया छीन गया है। ऐसे में कठुआ जिले की एक पंचायत ने कोरोना से जंग के लिए अनूठी पहल की है। पंचायत ने फैसला किया है कि गांव के करीब 2,500 लोग एक समय का भोजन नहीं करेंगे। ताकि राशन की बचत हो और लॉकडाउन के बीच हर भूखे को खाना मिल सके। हालांकि इस फैसले में गांव की गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग और बच्चों को शामिल नहीं किया गया है।

कठुआ जिले की बैरा बोरथैन पंचायत के सरपंच शिवदेश सिंह ने बताया कि पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में इस प्रस्ताव को पारित किया गया है। ‘भोजन बचाओ-राष्ट्र बचाओ’ के तहत गांव के लोगों ने कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई में अपना योगदान देने के लिए ये कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि गांव की कुल आबादी 2,500 से अधिक है और सभी गांववासियों ने एक सुर में फैसले का स्वागत किया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 21 दिवसीय राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से दो दिन पहले 22 मार्च को ही जम्मू और कश्मीर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के अब तक कुल 207 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें कश्मीर के 168 और जम्मू में 39 लोग शामिल हैं, जबकि चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। लॉकडाउन की घोषणा के बाद जम्मू-कश्मीर में काम कर रहे प्रवासी मजदूर फंसे गए हैं। इसके अलावा रोजमर्रा के लोगों के सामने कमाने-खाने का संकट पैदा हो गया है, क्योंकि सभी व्यावसायिक गतिविधियां और कामकाज रुक गए हैं। हालांकि सरकार ने प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचने के लिए कई कदम उठाए हैं। पुलिस, सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों और यहां तक कि व्यक्तियों के साथ हाथ मिलाने के लिए आगे आई हैं, ताकि कोई भी भूखा न सोए।

डोडा की रिपोर्टों में कहा गया है कि चिनाब घाटी जिले के दूरदराज के इलाकों में आदिवासी आबादी बहुत ही प्रतिकूल स्थिति का सामना कर रही है। ऐसे में सरपंच शिव देव सिंह ने अन्य पंचायतों से ऐसे लोगों की मदद सुनिश्चित करने के लिए सूट का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उनकी पंचायत जरूरतमंद लोगों की पहचान करेगी और उन तक मदद पहुंचाएगी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अभी अभीः Indian Army ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकाने किये तबाह, बिछी लाशें ही लाशें
Next Article भारत में कोरोना: एक दिन में 1035 नए मरीज, 40 की मौत, आज सभी CM से बात करेंगे PM

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?