राष्ट्रीयदिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में होगी झमाझम बारिश….

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में होगी झमाझम बारिश….

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में होगी झमाझम बारिश….

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही हैं। वहीं, रविवार को मौसम विभाग ने एक बार फिर बुलेटिन जारी कर भारी बारिश का अनुमान जताया है। आइएमडी द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार अगले दो घंटे में हरियाणा के महम, गोहाना, जींद, पानीपत, सोनीपत, आदमपुर में भारी बारिश होने की संभावना हैं। इसके साथ ही राजस्थान के चुरू और सादुलपुर में भी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के शामली, बड़ौत और बदायूं में हल्की हवा और गरज के साथ धीमी बारिश हो सकती है। देश की राजधानी में भी अगले दो घंटे के दौरान कई स्थानों में बारिश का अनुमान लगाया गया है।

आइएमडी ने एक और बुलेटिन जारी कर बताया कि देश के कुछ अन्य हिस्सों में दस सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। केरल के महाले, उप हिमालयन डब्ल्यूबी, सिक्किम, असम और मेघालय के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्ष्यद्वीप के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

इसी बीच केरल के कई जिलों में बारिश होने लगी है।

देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम विभिन्न इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी से खासी राहत दी थी। बारिश के साथ चली हवा ने मौसम सुहावना बना दिया था। रविवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। हल्की बारिश भी हो सकती है।

वहीं, दूसरी ओर मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। नरसिंहपुर में पिछले चार दिन से बारिश हो रही है। जिससे फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। आसपास के गांवों में भई पानी भर गया है। कई जगहों पर तो लोगों ने अपने गांवों को छोड़कर ऊंचाई वाली जगहों पर शरण ले ली है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories