राष्ट्रीयतिहाड़ प्रशासन का जेल में अचानक छापा, कैदियों के पास मिले 19...

तिहाड़ प्रशासन का जेल में अचानक छापा, कैदियों के पास मिले 19 मोबाइल

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात मंडोली के जेल संख्या 13 में अचानक छापामार कार्रवाई की। जेल में तलाशी के दौरान 19 मोबाइल के अलावा कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं। इस पर जेल प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को जवाब तलब किया है।

जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात जेल अधिकारियों की टीम ने मंडोली जेल संख्या 13 पर छापा मारा। टीम को वहां कई कैदी फोन चलाते मिले। तलाशी के दौरान कैदियों के पास 19 मोबाइल, 18 चार्जर, ईयरफोन, डेटा केबल, हाथ से बनाए गए घातक हथियार और 15 सौ रुपये बरामद हुए। 

अधिकारियों के मुताबिक जेल से चल रहे उगाही के धंधे को देखते हुए छापामार कार्रवाई की गई। अब इस बात की जांच की जा रही है किसकी मिलीभगत से जेल में फोन आ रहे हैं। ऐसे अधिकारियों और कर्मियों पर जल्द ही गाज गिर सकती है।

कैदी को तंबाकू पहुंचने वाले डाकिया को जेल कर्मियों ने रंगेहाथ दबोच लिया। तलाशी अभियान के तहत मनीआर्डर लेकर जेल नंबर एक के परिसर में पहुंचे एक डाकिया को उस समय पकड़ लिया गया जब वह एक एक कैदी को तंबाकू के छह पाउच दे रहा था। पांच जनवरी को जब वह पाउच लेकर पहुंचा तो जेल कर्मियों ने दबोच लिया। आरोपी कैदी ने बताया कि पाउच लेने के बाद वह उसे निगल लेता था। बैरक में आने के बाद वह ढेर सारा पानी पीता था। 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories