राष्ट्रीयतुगलकी फरमान या लव जिहाद : प्रेम प्रसंग में पकड़े जाने पर...

तुगलकी फरमान या लव जिहाद : प्रेम प्रसंग में पकड़े जाने पर लड़का-लड़की को मुँह पर कालिख पोत कर चपल्लों की माला पहनाकर घुमाया गांव

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक वार्ड में सभासद प्रतिनिधि के तुगलकी फरमान पर प्रेमी जोड़े के बाल कटवाए गए। फिर चेहरे को काला कर गले में जूते-चप्‍पल की माला पहनाकर मोहल्‍ले में घुमाया गया। यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। बुधवार को इसका वीडियो वायरल होने के बाद हड़कम्‍प मच गया। हरकत में आई पुलिस ने सभासद प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ के आधार पर अन्य सहयोगियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। एसपी विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि घटना अत्‍यंत गम्‍भीर है। किसी भी आरोपी को बख्‍शा नहीं जाएगा। सभी को गिरफ्तार किया जा रहा है।
मोहल्ले के लोगों के अनुसार वार्ड में रहने वाले इस जोड़े के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार की रात प्रेमी, प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर में घुस गया। लड़की के परिवारीजनों को प्रेमी के आने की भनक लगते ही उसे पकड़ कर बुरी तरह पीटा। एक कमरे में बंद कर दिया । मंगलवार को सुबह इस घटना की जानकारी वार्ड के सभासद प्रतिनिधि को हुई तो वह लड़की के घर पहुंच गया। दोनों को बगल स्थित मस्जिद में लाकर ग्रामीणों के सामने प्रेमी-प्रेमिका को थप्पड़ मारे। इसके बाद तुगलकी फरमान जारी कर प्रेमी प्रेमिका के चेहरे पर खुद कालिख पोता। सहयोगियों से भी कालिख पुतवाई। इसके बाद दोनों के बाल कटवाकर और जूते चप्पल की माला पहनाकर मोहल्ले में घुमाया।
बुधवार को दोपहर बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। तब इसकी सूचना मोहल्ले के लोगों ने हाटा कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस तत्काल हरकत में आ गयी और दबिश देकर सभासद प्रतिनिधि को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच में जुट गई। पूछताछ में सभासद प्रतिनिधि जुर्म स्वीकार कर लिया। इस घटना में शामिल अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि मुख्य आरोपी सभासद प्रतिनिधि हामिद अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। उससे सहयोगियों की जानकारी हुई। केस दर्ज किया जा रहा है। सभी को उनके किए की सजा मिलेगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories