राष्ट्रीयकुशीनगर में भाकियू”अम्बावता”के कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी को सौपा ज्ञापन

कुशीनगर में भाकियू”अम्बावता”के कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी को सौपा ज्ञापन

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : जिले के भारतीय किसान यूनियन “अम्बावता”की जिला इकाई, जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी को सौपते हुए कहा है कि लक्ष्मीगंज गन्ना समिति सर्किल संख्या 8 खानूछपरा के किसानों का गन्ना विगत चार पेराई सत्रों में ढाडा चीनी मिल को आबंटित किया गया था.जहां पर गन्ना सुचार रूप से चीनी मिल को पहुँच जाता था.और ढाडा चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान भी समय से हो जाता था.मगर पेराई सत्र 2019-20 में सर्किल संख्या 8 (आठ) खानूछपरा के किसानों का गन्ना पिपराईच चीनी मिल को आबंटित कर दिया गया था.जिसके वजह से किसानो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था ।

किसानों का आरोप है कि पिपराईच चीनी मिल के कांटा द्वारा गन्ने का उठान और मिल द्वारा गन्ने का भुगतान सही समय से नही होने के वजह से किसानों में असंतोष व डर ब्याप्त है.की चीनी मिल पिपराईच सरकारी होने के वावजूद भी किसानों के गन्ने का भुगतान कही डूब न जाय। गन्ना समिति सर्किल संख्या 8 खानूछपरा के किसानों का यह भी आरोप लगाया है कि पेराई सत्र 2019-20 में पिपराईच कांटा कर्मचारियों द्वारा 50 किलोग्राम गन्ने की कटौती भी की जाती थी ‌।

एसे में यूनियन के जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से जिला गन्ना अधिकारी से माँग करते हुए कहा है कि किसानों की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए लक्ष्मीगंज गन्ना समिति सर्किल संख्या 8 खानूछपरा के किसानों का गन्ना ढाडा चीनी मिल को आबंटित किया जाय । जो किसान हित में होगा । यदि ऐसा नही किया गया तो हमारा यूनियन किसानों को लेकर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय को घेरने के लिये बाध्य होंगे । जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर वरिष्ट समाजसेवी जय सिंह सैथवार, जवाहर प्रसाद, निर्भय, लालता, कौशल के साथ साथ अन्य किसान मौजूद रहे ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories