राष्ट्रीयएकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के...

एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज प्रातः 09 बजे सीएमओ कार्यालय में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने ब्लॉकवार एक्टिव केस की जानकारी ली, साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में कोविड की टेस्टिंग को लेकर निगरानी रखने एवं उनके द्वारा मरीजों को कहां पर एडमिट किया जाता है इस संबंध में जानकारी रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रतिदिन सभी एमओआईसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता कर कोविड के संबंध में जानकारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने होम आइसोलेट मरीजों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि L1/L2 हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के खाने पीने की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो, समय-समय पर डॉक्टरों द्वारा राउंड लेकर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली जाए। इसके साथ ही उन्होंने कोविड से संबंधित जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्विलांस टीमों द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे किए जाने के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जोनल कंट्रोल रूम के माध्यम से होम आइसोलेशन वाले व्यक्तियों की प्रतिदिन फोन कर जानकारी लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कोविड पॉजिटिव व्यक्ति पाए जाने पर तत्काल उस व्यक्ति को एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कोविड पाजिटिव व्यक्तियों से फीडबैक लेने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा. अंकुर लाठर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक/नोडल अधिकारी सुधीर रुंगटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर.एम. श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories