राष्ट्रीयभ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार का चल रहा हंटर….

भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार का चल रहा हंटर….

[object Promise]

लखनऊ। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लगातार हंटर चल रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए महोबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मणि लाल पाटीदार को निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री ने दूसरे दिन पुलिस अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मणि लाल पाटीदार पर परिवहन में लगी गाड़ियों के चलाए जाने हेतु अवैध रूप से पैसे वसूलने और वाहन स्वामी के उत्पीड़न का आरोप लगा है। महोबा में मणि लाल पाटीदार के स्थान पर अरुण कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त कर दिया गया है।

गृह विभाग के प्रवक्ता के अनुसार महोबा के पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन पर गिट्टी के परिवहन के लिए लगी गाड़ियों के चलाए जाने के लिए अवैध रूप से धन उगाही की मांग की गई थी, जिसे पूरा नहीं किए जाने पर वाहन स्वामी का पुलिस के माध्यम से उत्पीड़न किया गया। आईपीएस अधिकारी पाटीदार को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है और लखनऊ कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त अरुण कुमार श्रीवास्तव को महोबा का नया एसपी बनाया गया है।

गौरतलब है कि चौबीस घंटे पहले ही अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में ढिलाई बरतने और भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया था। उन्हें भी पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। अभिषेक दीक्षित पर एसएसपी प्रयागराज के रूप में तैनाती की अवधि में गंभीर आरोप लगे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories