राष्ट्रीयजम्मू-कश्मीर के पुलवामा सेक्‍टर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार...

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा सेक्‍टर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा सेक्‍टर में सुरक्षा बलों (ndian Security Forces) और आतंकवादियों (Terrorists) के बीच शनिवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह नामिबियान तथा मारसार वनक्षेत्र और दाचीगाम के इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि तलाशी कर रहे दल पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो आतंकवादी मारे गए.

अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और वे किसी आतंकवादी समूह से जुड़े थे, इस बारे में पता लगाया जा रहा है. भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि पुलवामा सेक्‍टर में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं और बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में हैं. खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने स्‍थानीय पुलिस के साथ मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी और दो आतंकी मारे गए.

बता दें कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में सुरक्षा बलों के तीन जवानों को मामूली चोटें आई है. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने दोपहर को बारामुला शहर में खानपुरा पुल के समीप सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका. घायल सुरक्षाकर्मियों को एक अस्पताल ले जाया गया जबकि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाश जारी है.

सीमा पर कई बार देखे जा चुके हैं ड्रोन

इससे पहले सांबा जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे गए. बताया जाता है कि ये ड्रोन रात करीब साढ़े आठ बजे बारी-ब्राह्मण, चिलाद्या और गगवाल इलाकों में एक ही समय पर देखे गए. ये ड्रोन ऐसे समय में देखे गए हैं जब करीब एक हफ्ते पहले पुलिस ने यहां पास के सीमावर्ती कनचक इलाके में पांच किलोग्राम आईईडी सामग्री ले जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories