राष्ट्रीयUP Latest News : UP के शिक्षा मंत्री के भाई कैसे गरीब...

UP Latest News : UP के शिक्षा मंत्री के भाई कैसे गरीब कोटे से बन गए प्रोफेसर, राजभवन ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से किया जवाब तलब

[object Promise]

 

लखनऊ। पूर्व आईपीएस ने राज्यपाल से की थी मांगपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की ओर से इस पूरे मामले पर राजभवन के स्तर पर जांच किए जाने की मांग उठाई गई थी । उन्होंने मंत्री के भाई को जारी किए गए ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट पर सवाल उठाए हैं ।इसी सर्टिफिकेट के आधार पर मंत्री के भाई की नियुक्ति हुई है।

इस पूरे मामले पर सरकार पर भी उंगलियां उठने लगी हैं। विपक्ष की ओर से लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। यहां तक कि मंत्री तक के इस्तीफे की मांग की जाने लगी है। बेसिक शिक्षा मंत्री के छोटे भाई डॉ. अरुण द्विवेदी की नियुक्ति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर की गई है।

कुलसचिव की ओर से शुक्रवार को उसका नियुक्ति पत्र जारी किया गया। यहां असिस्टेंट प्रोफेसर के 2 पद थे । एक पद ओबीसी वर्ग और दूसरा आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य अभ्यर्थी के लिए आरक्षित था। इन पदों पर 2 नियुक्तियां की गईं । डॉक्टर हरेंद्र शर्मा को ओबीसी पद और डॉक्टर अरुण कुमार द्विवेदी की नियुक्ति ईडब्ल्यूएस कोटे में की गई। डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी के छोटे भाई हैं।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेंद्र दुबे का कार्यकाल 21 मई को पूरा हो गया था, लेकिन सरकार ने 1 दिन पहले यानी 20 मई को उनका कार्यकाल नियमित कुलपति की नियुक्ति तक बढ़ा दिया था। अब ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार इस पर अपना बचाव करता नजर आ रहा है।

कुलपति डॉक्टर सुरेंद्र दुबे का कहना है कि सिर्फ दो नहीं बल्कि 7 नियुक्तियां हुई हैं। नियुक्तियां अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर की गई है।बता दें, ईडब्ल्यूएस कोटे का लाभ सामान्यतः उन अभ्यर्थियों को दिया जाता है जिनकी फैमिली इनकम 8 लाख वार्षिक से कम हो।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories