राष्ट्रीयUP News : यूपी के इन जिलों में तेज बारिश के साथ...

UP News : यूपी के इन जिलों में तेज बारिश के साथ आ रहा तूफान, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

[object Promise]

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। चक्रवाती तुफान ‘ताउते’  का असर कई दिनों से कई राज्यों में दिख रहा है। यूपी में भी बारिश (Rain) हुई। वहीं अब तूफान यास   दस्तक देने वाला है, जिसे लेकर चेतावनी जारी की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 27 जिलों में मौसम बदल सकता है। ताउते के बाद यास का यूपी में असर चक्रवाती तुफान ‘ताउते’ का असर गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई में भी देखने को मिला। तेज बारिश के कारण केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, गोवा और तमिलनाडु में काफी नुकसान हुआ है। वहीं उत्तर भारत में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान “ताउते” के कमजोर होने के कारण पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और इससे सटे इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने फिर अलर्ट जारी करते हुए संभावना जताई कि कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक के साथ बौछार और आकाशीय बिजली गिर सकती है। जिन जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया, उसमें मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, आंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, महराजगंज और कुशीनगर जनपद का नाम शामिल है।

विभाग की ओर से संबंधित जिलाधिकारियों और राहत आयुक्त को अलर्ट किया गया है। वहीं इन जनपदों के अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम पर निगाह रखें और यथासंभव खुद सुरक्षित स्थान पर रहें।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories