[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » प्रियंका वाड्रा से यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर ने दो करोड़ रुपये में खरीदी थी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पेंटिंग
राष्ट्रीय

प्रियंका वाड्रा से यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर ने दो करोड़ रुपये में खरीदी थी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पेंटिंग

admin
Last updated: April 17, 2026 3:10 pm
admin
Share
SHARE

प्रियंका वाड्रा से यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर ने दो करोड़ रुपये में खरीदी थी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पेंटिंग

नई दिल्ली। यस बैंक के संस्थापक के बयानों के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। संभव है कि हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास का उनका कॉटेज भी अटैच कर लिया जाए। दरअसल, राणा ने ईडी के जांच अधिकारियों को बताया कि उन्हें प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में एक पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर किया गया था।

कपूर ने मुंबई के ईडी ऑफिस में रविवार को दिए गए बयान में कहा कि दक्षिण मुंबई से कांग्रेस के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने उन पर प्रियंका गांधी से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का चित्र 2 करोड़ रुपये में खरीदने का दबाव बनाया था। मनी-लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत किसी आरोपी से प्राप्त धन या उस धन से खरीदी गई संपत्ति जब्त करने का प्रावधान है। ऐसे में राणा कपूर से मिले 2 करोड़ रुपये से प्रियंका ने शिमला में जो कॉटेज खरीदा था, उसे ईडी अटैच कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि ईडी इस मामले में मिलिंद देवड़ा से भी पूछताछ कर सकती है।

कांग्रेस की दलील
कांग्रेस पार्टी कह चुकी है कि प्रियंका ने मशहूर चित्रकार एमएफ हुसैन की बनाई राजीव गांधी की पेंटिंग राणा कपूर को बेचा तो इसमें कोई बुराई नहीं है। पार्टी ने रविवार को कहा कि प्रियंका ने पेंटिंग से प्राप्त रकम का अपने इनकम टैक्स रिटर्न्स में भी जिक्र किया है। हालांकि, देवड़ा ने अपने ऊपर लगे आरोप पर कुछ भी नहीं कहा है।

कपूर के स्मार्टफोन से उजागर हुई डील
ईडी सूत्रों ने राणा कपूर के स्मार्टफोन से प्राप्त मेसेज और उनके बयान का हवाला देकर कहा कि कपूर ने मर्जी से पेंटिंग नहीं खरीदी होगी। कपूर ने ईमेल और देवड़ा के ब्लैक बेरी फोन से प्राप्त टेक्स्ट मेसेज को एक दशक तक सहेज कर रखा। ईडी सूत्रों ने इन्हीं ईमेल और मेसेज के हवाले से बताया कि देवड़ा ने ही ट्रांजैक्शन शुरू किया।

देवड़ा ने पहली बार 1 मई, 2010 को राणा कपूर को निर्देश दिया था। उन्होंने कपूर को कहा था कि वह ‘मिसेज गांधी’ को लिखें कि उन्हें राजीव गांधी का चित्र खरीदने की इच्छा है। देवड़ा बाद में भी कई टेक्स्ट मेसेज भेजकर कपूर पर दबाव बनाते रहे।

देवड़ा ने लिया था सोनिया का भी नाम
देवड़ा ने 29 मई, 2010 को लिखा, ‘राणा अंकल, मैंने 28 मई का आपका पत्र पाया और उसे पीजी (प्रियंका गांधी) के पास भेज दिया। उनके या उनके परिवार के साथ मीटिंग तो संभव नहीं है। फिर भी मैं प्रयास करूंगा और बाद में इसकी व्यवस्था करूंगा। उनकी मां (सोनिया गांधी) और वह (प्रियंका गांधी) अगले हफ्ते की शुरुआत में ही चेक चाहते हैं। उन्होंने मेरे पिताजी को भी यही बात कही है। उन्होंने (मिलिंद के पिता मुरली देवड़ा) ने भी आपसे (कपूर से) संपर्क साधने का असफल प्रयास किया। दुर्भाग्यवश, इसमें बहुत समय लग चुका है। क्या आप इस एसएमएस का जवाब दे सकते हैं और यह उन्हें (प्रियंका को) चेक देने की निश्चित तारीख बता सकते हैं क्योंकि मुझे अपने पिता और उन्हें (प्रियंका को) जल्दी इसकी जानकारी देनी है।’
NBT

कपूरे से चेक लेने की बेताबी
देवड़ा ने 2 जून, 2010 को भी कपूर को मेसेज किया। उन्होंने लिखा, ‘राणा अंकल, कृपया बताएं कि मैं आपसे चेक कब ले सकता हूं? मैं उन्हें (प्रियंका और सोनिया गांधी को) पिछले कुछ हफ्तों से आश्वासन ही दे रहा हूं, लेकिन अब उनका धैर्य जवाब दे रहा है। कृपया मुझपर विश्वास कीजिए और अब देर मत कीजिए। धन्यवाद। मिलिंद।’

दे दिया 2 करोड़ का चेक
अगले दिन 3 जून, 2010 को कपूर ने एचएसबीसी बैंक के पर्सनल अकाउंट से प्रियंका के नाम 2 करोड़ रुपये का चेक जारी कर दिया। जांच में पता चला कि कपूर ने प्रियंका को दिए 2 करोड़ रुपये की रकम यस बैंक से रीइंबर्स करवा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, यह धन शोधन रोकथाम कानून (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट) के तहत आपराधिक लेनदेन है।
यस बैंक: कांग्रेस ने कहा, ध्यान भटकाने के लिये बीजेपी पेंटिंग विवाद को बढ़ावा दे रही है
यस बैंक: कांग्रेस ने कहा, ध्यान भटकाने के लिये बीजेपी पेंटिंग विवाद को बढ़ावा दे रही है
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा यस बैंक के संस्थापक को पेंटिंग बेचे जाने के मसले पर विवाद को बढ़ावा दे रही है ताकि असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। सुरजेवाला ने इससे पहले ट्वीट करके सवाल उठाए थे कि प्रियंका गांधी द्वारा 10 साल पहले बेची गई पेंटिंग का मोदी सरकार के दौरान अप्रत्याशित तौर पर दिये गए लोन से क्या संबंध है।

अब किसानों की समस्याओं को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बनाएगी हथियार

चेक मिला तो प्रियंका ने दिया जवाब
बहरहाल, प्रियंका गांधी ने भी अगले ही दिन 4 जून, 2010 के कपूर को पत्र लिखा और कहा कि उन्हें ‘पेंटिंग का पूरा पेमेंट मिल चुका है।’ उन्होंने पत्र में यह भी बताया पेटिंग ‘अभी उनके पास ही है।’ ईडी सूत्रों ने कहा कि जांच एजेंसी प्रियंका के इस दावे की भी जांच करेगी कि क्या 1985 में कांग्रेस के शताब्दी समारोह के वक्त एमएफ हुसैन ने राजीव की जो पेटिंग भेंट की थी, वह वास्तव में प्रियंका के पास थी? ईडी सूत्रों ने कहा, ‘हमें यह पता करना है कि कहीं यह पेंटिंग कांग्रेस पार्टी की प्रॉपर्टी तो नहीं है?’

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Happy Holi 2020: होली पार्टी में जमकर पी ‘भांग’ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने
Next Article एक व्यक्ति घर में डिनर में पकाने लगा इंसान का मांस, बीवी हुई हैरान बुला ली पुलिस !

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?