Home राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निराला प्रेक्षागृह में कार्यक्रमो का...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निराला प्रेक्षागृह में कार्यक्रमो का हुआ आयोजन

59
0

[object Promise]
उन्नाव ।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शारदीय नवरात्र से वासंतिक नवरात्र के मध्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान का प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत जनपद  में अब तक विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया है। इसी क्रम में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निराला प्रेक्षागृह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  अध्यक्ष विधानसभा, हृदय नारायण दीक्षित,  विधायक सफीपुर  बंबा लाल दिवाकर, विधायक पुरवा  अनिल सिंह,जिलाधिकारी  रवींद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक  आनंद कुलकर्णी, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार प्रजापति ने किया। जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 52 महिलाओं को  अध्यक्ष, विधानसभा उ0प्र0 द्वारा प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिनमें उद्यमी, शिक्षिका, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुपरवाइजर, पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक व कान्स्टेबिल, चिकित्सा विभाग से ए0एन0एम0 व स्टाफ नर्स व ग्राम विकास अधिकारी आदि सम्मिलित रहीं एवं जनपद की दो महिला अधिकारियों  रोचना श्रीवास्तव उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र एवं  रेनू यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी’’ को भी प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनपद की 13 नवजात बालिकाओं के माता-पिता को बेबी केयर किट व कन्या गौरव सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति के अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों के मध्य आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रातः 10ः30 बजे से 01ः00 बजे तक मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं, शिक्षिकाओं द्वारा नारी सशक्तिकरण पर आधारित स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया।
[object Promise]इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं बालिकाओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर  विधानसभा अध्यक्ष व  विधायक सफीपुर,  विधायक पुरवा,जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सम्मानित किया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं, शिक्षिकाएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, पुलिस विभाग की महिला कर्मचारी, उद्योग विभाग की महिला , बाल विकास की महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर  विधानसभा अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं बालिकाओं के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएं, बेटियां देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना व अपने देश का नाम रोशन कर रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे देश की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मास्क बनाया जिससे कोरोना के संक्रमण से बचाव के साथ ही उनको रोजगार भी उपलब्ध हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभान्वित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समस्त तहसीलों, विकास खंडों, समस्त थानों और समस्त विभागीय कार्यालयों में  महिला  हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम एवं गोष्ठियों का आयोजन कर लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज कानून के अंतर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव एवं सहायता पुनर्वास के संबंध में उन्हें जागरूक किया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी  रेनू यादव ने बताया कि जनपद के विद्यालयों में जनपद के महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे मानसिक, शारीरिक व भावनात्मक हिंसा, बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति, बाल अधिकारों के संबंध  बालिकाओं एवं  महिलाओं को महिला हेल्प लाइन नंबर जैसे 1098 चाइल्ड लाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता के संबंध में जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि बाल विकास विभाग द्वारा विकास खंडों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों के द्वारा जनपद में समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर महिलाओं, किशोरियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कुपोषण मुक्त रहने की जानकारी प्रदान की गई है।  इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि लगातार विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। कार्यक्रम में मा०विधायक सफीपुर, विधायक पुरवा ने भी महिला सशक्तिकरण के संबंध में महिलाओं एवं बालिकाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजेश कुमार प्रजापति ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य कर रहीं हैं।
‘‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ कार्यक्रम में  ह्रदय नारायण दीक्षित, अध्यक्ष विधानसभा उ0प्र0,  बम्बालाल दिवाकर  विधायक सफीपुर,  अनिल सिंह  विधायक पुरवा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा  सोनी शुक्ला,  रवीन्द्र कुमार जिलाधिकारी  आनन्द कुलकर्णी पुलिस अधीक्षक , डाॅ0 राजेश कुमार प्रजापति मुख्य विकास अधिकारी , जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, ए0आर0टी0ओ0,  रेनू यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जनपद के विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिकाएं व बालिकाएं, महिला उद्यमी,  संजय कुमार मिश्र संरक्षण अधिकारी,  अवधेश कुमार विधि-सह परिवीक्षा अधिकारी,  प्रीती महिला कल्याण अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुपरवाइजर, एम0एस0के0, डी0सी0पी0यू0 व डी0पी0ओ0 कार्यालय के समस्त कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।