Home राष्ट्रीय गोंडा में मंदिर के जमीनी विवाद में पुजारी को मारी गोली, कंधे...

गोंडा में मंदिर के जमीनी विवाद में पुजारी को मारी गोली, कंधे से आरपार हो गई बुलेट, हालत स्थिर

47
0

[object Promise]

गोंडा उत्तर प्रदेश के गोंडा में रामजानकी मंदिर की जमीन के विवाद को लेकर पुजारी को गोली मारी गई। घटना में वह गंभीररूप से घायल हो गए। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। गोली उनके बाएं कंधे को छूकर निकल गई। हालत गंभीर देख किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले दो को हिरासत में लिया है। वहीं केजीएमयू के डॉक्टरों के मुताबिक भी पुजारी के शरीर में गोली नहीं मिली, वो कंधे से  आर-पार से हो गई है।

[object Promise]
गोंडा के इटियाथोक के तिर्रेमनोरमा स्थित रामजानकी मंदिर का मामला। पुजारी को रात में गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली कंधे को छूकर निकली हालत गंभीर। लखनऊ रेफर किया गया है। मंदिर की 150 बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

मंदिर की जमीन को लेकर चल रहा विवाद 

मामला इटियाथोक कोतवाली के तिर्रेमनोरमा का है। मंदिर के महंत सीताराम दास ने बताया कि रात में करीब दो बजे पुजारी सम्राट दास को गोली मार दी गई। गोली उनके बाएं कंधे पर लगकर निकल गई। मंदिर के महंत ने बताया कि रात में मंदिर की सुरक्षा में दो होमगार्ड भी तैनात थे। होमगार्ड की मौजूदगी के बाद भी अपराधियों ने आकर पुजारी को गोली मार दी। उनका कहना है कि मंदिर की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 150 बीघा जमीन का पूरा मामला है। क्षेत्र का एक अपराधी इसको लेकर कई बार धमकी दे चुका है। पहले भी कई बार विवाद हुआ लेकिन, प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। एक माह पूर्व मंदिर के पुजारी ने इटियाथोक थानाध्यक्ष से सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन, इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

घटना का आडियो वायरल  

बताया जा रहा है कि अब इस घटना के बाद एक आडियो भी वायरल हुआ है। जिसे लेकर पुलिस सवालों में घिर गई है। एएसपी महेंद्र कुमार का कहना है कि रात के समय दो होमगार्ड भी मंदिर परिसर में तैनात थे। ऐसे में यह घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी की जा रही है।

क्या कहती है पुलिस ? 

एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दो को हिरासत में लिया गया है। मौके पर पुलिस बल लगाया गया है।

पुजारी की हालत स्थिर 

ट्रामा सर्जरी विभाग के डॉ समीर मिश्र के मुताबिक पुजारी को सुबह लाया गया था। जांच में गोली शरीर के अंदर नहीं मिली। वह आर-पार होकर निकल गई। अभी होल्डिंग एरिया में हैं। कोरोना जांच आने पर वार्ड मे शिफ्ट किये जायेंगे। मरीज की हालत स्थिर है।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।