Home राष्ट्रीय मंगनी समारोह वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष जमकर के लोगों...

मंगनी समारोह वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष जमकर के लोगों को जमकर पीटाई की, कारण था हैरान करने वाला !

51
0

[object Promise]

चंडीगढ़ ।  राहुल ने बताया कि वे लोग सेक्टर 25 में रहने वाली लड़की के घर आयोजित समारोह में पहुंचे थे। यहां पर रीति-रिवाजों को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा काफी बढ़ गया।

हालांकि, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह झगड़ा खूनी रूप ले लेगा। वह खाना खा रहे थे तभी लड़की के पिता रोशन कुमार ने उन्हें चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।

राहुल ने बताया कि रोशन की हरकत के बाद उनके परिवार के लोग लड़की के घर के बाहर आ गए और उन्होंने मंगनी करने से इनकार कर दिया। उसने आरोप लगाया कि बाहर आने के बाद लड़की पक्ष ने उन लोगों पर पथराव किया।

वर पक्ष के लोगों ने आसपास की इमारतों में छिप जान बचाई, यहां तक की उन्हें लाठी-डंडों से पीटा।  देखते ही देखते  एक मंगनी का समारोह बॉक्सिंग स्थल में बदल गया।

वर और वधू पक्ष के बीच जमकर लात-घूंसे चले। आरोप है कि वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों की जमकर पिटाई की, जिसके बाद सात लोग घायल हो गए। मामला थाने पहुंचा, हालांकि दोनों पक्षों में समझौते के बाद किसी ने भी केस दर्ज नहीं कराया।

लड़की पक्ष की तरफ से हुए इस हमले में लड़के की तरफ से तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। राहुल ने बताया कि खुद को बचाने के लिए वे लोग आसपास की इमारतों में जाकर छिप गए।

उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और आरोपी भाग निकले। बाद में आई पुलिस उन लोगों को अस्पताल ले गई। पुलिस ने किसी भी घटना से बचने के लिए सेक्टर-25 और सेक्टर-38 के दोनों घरों में पुलिस तैनात कर दी है।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।