Home राष्ट्रीय Pak के दोहरे चेहरे को भारतीय मेजर ने किया बेनकाब

Pak के दोहरे चेहरे को भारतीय मेजर ने किया बेनकाब

50
0

Pak’s double face exposed by Indian Major

नई दिल्ली।
Pakistan के राज्य
Balochistan में पाक सेना के खिलाफ विद्रोह की आग भड़कती जा रही है। India के मेजर गौरव आर्य ने पाकिस्तान सेना द्वारा बलूच लोगों पर किए जा रहे जुल्मों को लेकर चैंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस मुद्दे पर पाक के दोहरे चेहरे को बेनकाब करते मेजर आर्य ने अपने ट्वीट में लिखा है कि यहां पाकिस्तानी सेना शाति बनाएं रखने के नाम पर लोगों के अपहरण और हत्याएं कर रही है। पाक सेना द्वारा बलात्कार व जन संहार यहां की रोज की घटनाओं में शामिल हैं। गौरतलब है कि बलूचिस्तान पाकिस्तान के पश्चिम का राज्य है जिसकी राजधानी क्वेटा है। बलूचिस्तान के पड़ोस में ईरान और अफगानिस्तान है। 1944 में ही बलूचिस्तान को आजादी देने के लिए माहौल बन रहा था, लेकिन 1947 में इसे जबरन पाकिस्तान में शामिल कर लिया गया। तभी से बलूच लोगों का संघर्ष चल रहा है और उतनी ही ताकत से पाकिस्तानी सेना और सरकार बलूच लोगों को कुचलती रही है।
Pak’s double face exposed by Indian Major

चेनाब ब्रिज के सामने बौना नजर आएगा एफिल टावर, पर्यटकों को भी लुभाएगा

ट्रंप ने टेक्सास गोलीबारी को एक ‘‘दुष्टतापूर्ण’’ कृत्य दिया करार

आजादी की लड़ाई के दौरान भी बलूचिस्तान के स्थानीय नेता अपना अलग देश चाहते थे, लेकिन जब पाकिस्तान ने फौज और हथियार के दम पर बलूचिस्तान पर कब्जा कर लिया तो वहां विद्रोह भड़क उठा था। यह आंदोलन अभी जिंदा है। बलूचिस्तान में आंदोलन के चलते पाकिस्तान ने विकास के हर रास्ते इसके लिए काट रखे हैं। बलूचिस्तान के लोगों के दिन की शुरुआत दहशत के साथ होती है। यहां के हालात के बारे में दुनिया को पता न चले इसलिए इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया पर कई पाबंदिया हैं। साथ ही साथ रिपोर्टरों पर भी जुल्म किए जाते हैं।
 यहां के कई नेता विदेश में निर्वासित जीवन बिता रहे हैं और वहीं रहकर पाकिस्तान से आजादी की मांग उठा रहे हैं। अब जब पाकिस्तान में सियासी हालात बिगड़ रहे हैं, तो इन नेताओं ने वक्त रहते अपना आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। 10 साल पहले पाकिस्तानी सेना के साथ एक मुठभेड़ में नवाब अकबर खान बुगती मारे गए थे। स्विटजरलैंड में रह रहे उनके पोते निर्वासित बलूच नेता और
Baluch Republican Party (BRP) के अध्यक्ष ब्रह्मदाग बुगती ने  का कहना है कि पाकिस्तान सुरक्षा बल मानवाधिकारों के बेइंतहा उल्लंघनों में शामिल रहे हैं।  उनका कहना है कि बलूच लोग किसी भी हाल में पाकिस्तान के साथ अब और नहीं रहना चाहते।
 बुगती भारत के स्वतंत्रता दिवस पर मोदी की बलूच को लेकर की गई हालिया टिप्पणी बीते सात दशक में श्सबसे प्रभावशाली बयानश् बताया था। बुगती ने तब कहा था, श्यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने इस संबंध में बोला है। हमारा मानना है कि भारत को यह कदम बहुत पहले उठा लेना चाहिए था।श् बलूच नेता बुगती और मेहरान मरी बलूच स्वतंत्रता संघर्ष  को लेकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में जागरूकता फैला रहे हैं और भारत सहित अन्य देशों से  बलूचिस्तान की मदद करने का अनुरोध करते रहे हैं।

सऊदी अरब के उच्च पदस्थ शहजादे की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ‘‘कश्मीर की आजादी’’ को किया खारिज

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।