राजनीतिAMIT SAHA: भगवंत सीएम हैं या पायलट

AMIT SAHA: भगवंत सीएम हैं या पायलट

Amit Shah On Bhagwant Mann: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (18 जून) को पंजाब के सीएम भगवंत मान पर तंज कसा. केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर गृह मंत्री शाह पंजाब के गुरदासपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवंत मान के पास अरविंद केजरीवाल के लिए वक्त है, लेकिन पंजाब के लोगों के लिए वक्त नहीं है. भगवंत मान का का एक ही काम है केजरीवाल को देश घुमाना. कभी-कभी मैं समझ नहीं पाता कि भगवंत मान सीएम हैं या पायलट हैं. 

शाह ने आगे कहा कि पंजाब के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उनका (भगवंत मान) पूरा समय दौरों में जाता है जिस कारण से पंजाब की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है. यहां लोग सुरक्षित नहीं है, नशे का कारोबार बढ़ रहा है, किसानों की तकलीफें बढ़ रही हैं, मगर सीएम साहब के पास इसके लिए कोई समय नहीं है. आम आदमी पार्टी जैसी खोखले वादे करने वाली कोई और पार्टी नहीं है.  

अमित शाह का आम आदमी पार्टी पर हमला

गृह मंत्री ने आप पर हमला जारी रखते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी महिलाओं को 1 हजार रुपये देने वाली थी, उस वादे का क्या हुआ? अब तक महिलाएं राह देख रही हैं, उन्हें 1 हजार रुपये मिलना तो दूर एक हजार पैसे भी नहीं मिले हैं. पंजाब सरकार पंजाब में विज्ञापन देती है वो समझ आता है, लेकिन पंजाब के विज्ञापन केरल, बंगाल व गुजरात में आते हैं. जिससे पंजाब की जनता की तिजोरी खाली हो रही है, जनता इसका हिसाब जरूर लेगी.  

अमृतसर में खुलेगा एनसीबी का कार्यालय 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंजाब से नशे के कारोबार को उखाड़ फेकने के लिए काम कर रही है. नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए अमृतसर में एक महीने के अंदर एनसीबी का कार्यालय खुलेगा और कुछ ही समय में बीजेपी के कार्यकर्ता हर गांव में जाकर नशे के खिलाफ जनजागरण की यात्रा भी शुरू करेंगे.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories