राजनीतिइस बार केंद्र में कमल खिलाना आसान नहीं

इस बार केंद्र में कमल खिलाना आसान नहीं

देश : साल २०२४ में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी उफान पर है। बीजेपी व कांग्रेस जमीनी स्तर पर स्वयं को मजबूत करने की कवायद में जुटे हुए हैं। बीजेपी लगातार जनता  सम्पर्क साध रही है बड़े नेता जगह-जगह सभाएं कर रहे हैं। वहीं अब लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में एक सर्वे सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। सर्वे में खुलासा हुआ है कि इस बार लोकसभा चुनाव अपने निर्धारित समय से पहले होगा। चुनाव के दौरान जनता का मूड खूब बदलेगा। वही अगर हम यह कहें की पुनः केंद्र में बीजेपी का शंखनाद होगा तो इस बार यह आसान नहीं है। क्योंकि जमीनी स्तर पर जनता का रुझान कांग्रेस की ओर दिखाई दे रहा है। 

सर्वें में दावा किया गया है कि जनता बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के रुख से असंतुष्ट है। जनता का कहना है कि मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों का न मिलकर उन लोगों को मिल रहा है जो बीजेपी नेताओं के परिचित हैं। हालाकि बीजेपी के बड़े नेता जनता से प्रत्यक्ष जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जनता के मस्तिष्क पर राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव अधिक दिख रहा है। जनता का यह भी कहना है कि राहुल इंदिरा की तरह जन की बात समझते हैं एक बार उन्हें मौका मिलना चाहिए। 

विशेषज्ञ की राय :

लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में जानकारों का कहना है कि इस बार केंद्र में कमल खिलाना बीजेपी के लिए आसान नहीं है। क्योंकि राहुल ने जनता से जुड़ने और कांग्रेस को स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत की है। यूपी और बिहार में भले अभी कांग्रेस मजबूती से नहीं खड़ी है लेकिन दक्षिण के राज्यों में जनता कांग्रेस के पक्ष में हैं। जनता के सम्मुख बीजेपी की छवि एक ऐसी पार्टी के रूप में विकसित हुई है जो सिर्फ हिन्दुओं का हित चाहती है। 

यदि हम बीते कुछ दिनों के राजनीतिक रुझानों पर ध्यान केंद्रित करें तो मुस्लिम समाज कांग्रेस के समर्थन में आया है। वहीं ओबीसी व अन्य पिछड़े वर्ग की रूचि भी कांग्रेस में खूब दिख रही है। अब ऐसे में सिर्फ स्वर्ण पर विश्वास जता कर बीजेपी लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का बिगुल फूंक दे यह संभव नहीं है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories