राजनीतिलोकसभा चुनाव में भाजपा की होगी कांग्रेस से टक्कर- सर्वे

लोकसभा चुनाव में भाजपा की होगी कांग्रेस से टक्कर- सर्वे

राजनीति– साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने को है। पक्ष विपक्ष ने अपनी कमर कस ली है। वहीं इस बीच कई लोग यह दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो गया है और लोकसभा चुनाव के जनता को कांग्रेस का समर्थन नहीं प्राप्त होगा। वहीं अब एक सर्वे हुआ है। सर्वे से यह स्पष्ट है कि जनता पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार देखना चाहते हैं।

लेकिन इस सबके बीच सवाल यह भी उठ रहा है कि कांग्रेस क्या कमजोर हो गई है। लेकिन सर्वे के मुताबिक जनता कांग्रेस की ओर झुकाव दिखा रही है और लोकसभा चुनाव में अगर कोई भाजपा को सीधी टक्कर देगा तो वह कांग्रेस ही होगी। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि जनता के बीच आज भी मजबूत और लोकप्रिय नेता के रूप में बनी हुई है। लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास से संतुष्ट हैं।
जनता का कहना है कि आज राहुल गांधी ने स्वयं को मजबूत रूप से स्थापित किया है। उन्हें अब राजनीति की समझ है। लेकिन वह स्वयं को मोदी के सम्मुख नहीं खड़ा कर सकते। हालाकि जनता का कांग्रेस की ओर झुकाव है और सर्वे के मुताबिक चुनाव में एनडीए को 298 सींटें मिलने की उम्मीद है। वहीं यूपीए को 153 सींटें मिलने की आस लगाए जा रही है।
सर्वे के मुताबिक कांग्रेस के पक्ष में जनता का वोट बढ़ रहा है। लोग राहुल गांधी पर विश्वास जता रहे हैं। लेकिन इस सबका प्रभाव केंद्र की मोदी सरकार के वोट बैंक पर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। लेकिन बीते लोकसभा चुनाव के मुताबिक इस बार यूपीए के वोट शेयर में 30 से 25 फीसदीं की बढ़ोतरी देंखने को मिलेगी और यह भाजपा के सम्मुख मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर कर आएगी।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories