राजनीतिकम्युनिस्टों के साथ मिलकर सुरक्षा में सेंध लगाने आई है कांग्रेस: उत्तर...

कम्युनिस्टों के साथ मिलकर सुरक्षा में सेंध लगाने आई है कांग्रेस: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने सुरक्षा का भीषण संकट पैदा किया, वह कम्युनिस्टों के साथ मिलकर सुरक्षा में सेंध लगाने आई है। मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करने त्रिपुरा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश को ठगने का रहा है। दोनों पार्टियां आपकी सुरक्षा में सेंध लगाने आई हैं। कहा कि कांग्रेस ने सुरक्षा का भीषण संकट पैदा किया, वह कम्युनिस्टों के साथ मिलकर सुरक्षा में सेंध लगाने आई है। कांग्रेस ने किसी भी तबके तक शासन की योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचने दिया। जब पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है तो कांग्रेस को बुरा लगता है। राम मंदिर का विरोध करती थी, लेकिन आज राम मंदिर निर्माण कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है। कांग्रेस रामसेतु को तोड़कर भगवान राम और साथ ही साथ श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न् खड़ा कर रही थी।

बागबासा से भाजपा उम्मीदवार जादब लाल नाथ के पक्ष में योगी आदित्यनाथ ने पहली जनसभा की। कहा कि 5 वर्ष में डबल इंजन की सरकार के कार्यों ने त्रिपुरा को अलग पहचान दिलाई है। पीएम मोदी के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास का वास्तविक रूप त्रिपुरा में धरातल पर दिख रहा है। पीएम आवास योजना में 3 लाख परिवार को आवास, स्वच्छ भारत मिशन में हर गरीब परिवार के पास शौचालय, पीएम उज्‍जवला योजना में हर परिवार के पास फ्री रसोई गैस कनेक्शन, हर घर नल योजना से अधिकतर गांवों में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उपलब्ध कराना, आयुष्मान भारत योजना हो या मनरेगा के अंतर्गत मिलने वाला काम। वह बिना भेदभाव सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास को चरितार्थ कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कम्युनिस्टों का कुशासन व कांग्रेस मिलकर चुनाव मिलकर लड़ रहे हैं। कुशासन को कई गुना बढ़ाने व अराजकता फैलाना के लिए वे फिर से मैदान में हैं। त्रिपुरा में 5 वर्ष बाद आने का अवसर मिल रहा है तो कह सकता हूं कि पीएम मोदी व सीएम डॉ. मानिक साहा के नेतृत्व में बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंच रहा है। कम्युनिस्टों व कांग्रेस ने विभाजन किया। आज जनजातीय समुदाय से जुड़ी बहन देश की राष्ट्रपति बनती हैं। केंद्र सरकार में कैबिनेट में सबसे अधिक मंत्री ओबीसी समुदाय से हैं। वे समाज का प्रतिनिधित्व कर सबका विकास कर रहे हैं।

योगी ने कहा कि 35 वर्षों तक कम्युनिस्ट व कांग्रेस के लोगों ने विकास नहीं होने दिया था, त्रिपुरा में विकास की योजनाओं में डकैती डाली। कांग्रेस व कम्युनिस्ट एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। जनता ने सबक सिखाया तो इनका अस्तित्व मिट रहा है। वे नौजवानों को बेरोजगार, किसानों को बदहाल, मां-बहनों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे। योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। असुरक्षा का वातावरण था, लेकिन पहली बार बनी भाजपा की डबल इंजन सरकार ने बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ दिया। महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देना चमत्कार है। कम्युनिस्टों व कांग्रेस को जहां भी शासन मिला, भावनाओं से खिलवाड़ करते थे। यूपीए शासन ने रोज नया घोटाला देखा होगा। कभी कोयला घोटाला, कभी टूजी घोटाला, कभी कामनवेल्थ घोटाला, घोटाला कांग्रेस की पहचान बन चुकी थी। आज जब नौजवानों को रोजगार मिल रहा है और विकास योजनाएं बढ़ रही हैं, आस्था का सम्मान हो रहा है तो कांग्रेस कम्युनिस्टों के साथ मिलकर साजिश रचना चाहती है।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories