बढ़ती आबादी के लिए महिलाओं सदन में ये क्या कह रहे थे नीतीश कुमार

0
11

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल सदन में अपने बयानों से हंगामा मचा दिया। पहले उन्होंने सेक्स का ज्ञान दिया। फिर पिछडो के आरक्षण का मुद्दा उठाया। उसके साथ ही उन्होंने देश की बढ़ती आबादी के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहरा दिया। नीतीश ने सेक्स पर जो ज्ञान दिया उसके केंद्र में महिलाएं रहीं। नीतीश ने दावा किया जो महिलाएं पढ़ी लिखी हैं वह कम बच्चे पैदा करती हैं। क्या बोले नीतीश कुमार: 

लड़की पढ़ लेगी अगर, तो जब शादी होगा. तब पुरुष रोज रात में करता है न. उसी में और (बच्चा) पैदा हो जाता है. लड़की अगर पढ़ लेगी तो उसको भीतर मत …. उसको …कर दो. इसी में संख्या घट रही है। उनका कहना है कि महिलाएं पुरुष को सेक्स करने देती हैं लेकिन उनको भीतर घुसाने के लिए न न करती हैं। उनको कहती हैं इसे बाहर निकाल दो और इससे जनसंख्या नियंत्रण हो रहा है। 

नीतीश ने सेक्स को लेकर यह बयाना भरी संसद में दिया। उनके बयाना में शब्दों का चयन जाहिलियत से भरा था। वह सब सेक्स का ज्ञान दे रहे थे तो उन्हें इस बात का भी बोध नहीं था कि उनको अपनी बात सदन में किस प्रकार प्रस्तुत करनी है। वह भूल गए कि सदन में कई महिला विधायक भी हैं। वह महिला विधायक जो मुखिया जी के बयाना से झेप गई और लज्जा से सदन में बैठी रहीं। 

मुख्यमंत्री के बयाना पर महिला विधायक:

MLC निवेदिता सिंह ने कहा- आज उन्होंने जो बयाना दिया वह निंदनीय है। आज का दिन इतिहास में काले दिन के रूप में जाना जाएगा। सदन में उन्होंने यह बयाना दिया। इसकी आज सदन में आवश्यकता नहीं थी। हम उन्हें सुनने के लिए बैठे थे और उन्होने सारी बात ही पलट दी। सीएम ऐसा बयाना दे रहे थे मानों उनके साथ घटना घटित हो रही हो। यह सब बेहद आपत्तिजनक शर्मनाक रहा। 

बीजेपी बिहार: बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार जी की महिलाओं के प्रति घृणित और निकृष्ट बातें सुनकर मानवता भी शर्मसार हो गई। नम आँखों से भाजपा की माननीय विधान पार्षद श्रीमती निवेदिता सिंह जी ने कहा कि सदन में ऐसा काला दिन नहीं आयेगा।