Home Socially viral एलियंस कर रहे हैं इंसान का अपरहण:- अल्बर्टो कैबलेरो

एलियंस कर रहे हैं इंसान का अपरहण:- अल्बर्टो कैबलेरो

58
0

रोचक:- आज के समय मे तकनीकी में तेजी से विकास हों रहा है हर कोई नई तकनीकी से जुडकर रहना चाहता है। वही हर किसी को यह ललक रहती है कि वह ब्रह्माड में छुपे रहस्यों को उजागर करें। वही अगर हम बात एलियंस की करें तो कहना ही क्या इनके सच को जानने के लिए कई वैज्ञानिक शोध हो रहे हैं और कई वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अब एलियंस पृथ्वी पर आ चुके हैं और हम उनसे संपर्क साधने की कवायद में लगे हुए हैं। वही अब एलियंस से सम्पर्क साधने वाले वैज्ञानिकों को पॉपुलर अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है।

अंतरिक्ष की दुनिया के महान वैज्ञानिक माने जाने वाले अल्बर्टो कैबलेरो ने कहा है कि जो वैज्ञानिक एलियंस से संपर्क साधने की कोशिश में लगे हुए हैं उन्हें अब सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि एलियंस पृथ्वी के लिए ठीक नहीं है यह पृथ्वी को अपना शत्रु मानते हैं और अगर हमने इनसे सम्पर्क साधा और इनकीं कनेक्टिविटी पृथ्वी के साथ बढ़ी तो यह पृथ्वी पर आक्रमण करेंगे और पूरी पृथ्वी को नष्ट कर देंगे। 
अंतरिक्ष शोधकर्ता अल्बर्टो कैबलेरो ने पृथ्वी ग्रह को खतरे में डालने वाले खतरनाक एलियंस के पृथ्वी पर हमला करने की संभावनाओं को लेकर गणना की है और फिर उनका रिसर्च प्रकाशित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अब वैज्ञानिकों को पृथ्वी की रक्षा हेतु सजग हों जाना चाहिए और एलियंस पर हो रहे शोधों को विराम देना चाहिए क्योंकि यह किसी अन्य के लिए नहीं बल्कि हमारे प्लेनेट के लिए खतरनाक साबित होगा। 
अल्बर्टो ने कहा की एलियंस धरती को अपना शत्रु समझते हैं यह धरती पर हमला उसी प्रकार कर सकते हैं जिस प्रकार जैसे की ऐस्टेरॉयड के हमले में पृथ्वी को नष्ट किया जा सकता है। दूसरे ग्रहों पर रहने वाली सभ्यता के साथ संपर्क बनाने की कोशिश कर रहे संदेशों को भेजकर पृथ्वी पर हमले की संभावनाओं को बढ़ाया जा रहा है और इससे बचने की कोशिश की जानी चाहिए। पहली बार 1977 में रेडियो टेलीस्कोप के माध्यम से इसका पता लगाया गया था। जिसमें रेडियो ऊर्जा का एक मिनट लंबा विस्फोट दर्ज किया गया था। 
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा है कि एलियन किसी अन्य प्लेनेट पर रहते हैं उनकी सभ्यता और संस्कृति अलग है वह अलग तरह का सोचते हैं और उनके ब्रेन में अलग प्रकार के कैमिसिल होते हैं। जो हमारे मन और हमारे व्यवहार के अनुकूल नहीं होते हैं वह हमारे प्रति उम्दा व्यवहार नहीं रखते हैं उन्हें हमारे प्रति कोई सहानुभूति नहीं रहती है। उन्होंने वैज्ञानिकों को चेतावनी दी कि वे METI, यानि मैसेजिंग एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल इंटेलिजेंस’ को तैनात करने में सावधानी बरतें, क्योंकि वो इस आक्रमण को और भड़का सकता है।
उन्होंने कहा है कि एलियंस धरती पर हमले की तैयारी कर रहे हैं लेकिन इससे पहले वे इंसानों का अपहरण करके उनका माइंड कंट्रोल कर रहे हैं। इंसान ने कई जगहों पर जीत दर्ज की है अब वही नीति एलियन भी अपना रहे हैं। सभी प्लेनेट्स को जीतने के उद्देश्य से एलियन अब मनुष्य का अपरहण कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी बात ऐसे कई लोगों से हुई, जिनका एलियंस ने अपहरण किया था और उन्हें कहा कि वे उनसे भविष्य में काम लेंगे।ऐसे तमाम लोगों ने बताया कि उन्हें क्राउड कंट्रोल का इंस्ट्रक्शन दिया जा सकता है।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।