Samudrik Shastra। बस उंगलियां बता देतीं हैं लड़कियों के बारे में ये हैरान करने वालीं बातें

admin
By admin
2 Min Read

डेस्कSamudrik Shastra । सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के हाथ-पैर और शरीर की बनावट के आधार पर उनके स्वभाव एवं गुण का आकलन किया जाता है। साथ ही इनको देखकर भविष्य के बारे में भी बताया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हाथ की उंगलियां भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ व्यक्त करती हैं।

सामुद्रिक शास्त्र में उंगलियों के बारे में कई ऐसी बातें भी बताई गई है, जो उसके व्यक्तित्व को लेकर काफी कुछ व्यक्त करती है। आज हम आपको लड़कियों की उंगलियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आदमी के जीवन पर काफी असर डालती हैं। सामुद्रिक शास्त्र में  लड़कियों की अंगुलियों की बनावट के आधार पर जाना जा सकता है कि वे अपने पति के लिए कितनी भाग्यशाली साबित होने वालीं हैं। 

– सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों की अंगुलियां काफी छोटी होती है। वह खर्चीले स्वभाव की बताई गईं है। ऐसी लड़कियों को महंगी वस्तु खरीदने का भी शौक होता है। पर इनको रिश्तों को निभाना अच्छे से आता है। साथ ही ये खुले विचारों वाली होती हैं।

– जिन लड़कियों के हाथ की उंगली के आगे का हिस्सा पतला होता है। उनका दांपत्य जीवन काफी सुखमय जाता है। ऐसी लड़कियां काफी केयरिंग होती हैं। परिवार के लोगों का खासा ध्यान भी रखती हैं। वह पिता और पति दोनों के लिए लकी बताईं गईं हैं।

– जिन युवतियों की उंगलियां गोल और लंबी हैं। वह पतियों के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली होती हैं। यह अपने स्वभाव से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। और ये हर परिस्थिति में पति के साथ खड़ी रहती हैं। ये युवतियां बिजनेस माइंडेड भी होती हैं।

– वहीं जिन लड़कियों की उंगलियां छोटी और पतली हैं उनको बेहद कंजूस बताया गया हैं। पैसे खर्च करने के मामले में यह हमेशा पीछे रहती हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *