Home खेल 86 साल बाद भारत की हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, भारत ने...

86 साल बाद भारत की हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, भारत ने दागे 26 गोल

35
0

[object Promise]

जकार्ता । एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को हुए पूल मैच में टीम इंडिया ने हॉन्ग कॉन्ग चाइना को 26-0 के अंतर से बुरी तरह हरा दिया। इतना ही नहीं भारत ने 86 साल पुराने अपने रेकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

तब 1932 ओलिंपिक्स में भारत ने यूएस को 24-1 से हराया था। इसके साथ ही भारत ने अपनी पिछली सबसे बड़ी जीत के आंकड़े 17-0 को भी तोड़ दिया।

पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंद कर रख दिया था। यह भारत की एशियाड में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। मैच में भारत के 9 से ज्यादा खिलाड़ियों ने गोल किए। भारतीय हॉकी के इतिहास में 86 साल बाद यह मौका आया है, जब उसने इतनी बड़ी जीत हासिल की है।

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 86 साल बाद जबरदस्त जीत दर्ज की है। 86 साल पहले की जिस जीत का जिक्र किया जा रहा है, वह 1932 के ओलिंपिक्स की है।

ओलिंपिक्स में हॉकी के सेमिफाइनल में भारत (ब्रिटिश इंडिया) की भिड़ंत अमेरिका से हुई। इस टीम के कप्तान थे लोक बोखारी। इस मैच में अकेले ध्यानचंद और रूप सिंह ने 18 गोल किए थे। जबकि विरोधी टीम महज एक गोल कर पाई थी।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह jansandeshonline@gmail.com पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।