प्रदेशआज होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, खत्म हुआ राजभवन...

आज होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, खत्म हुआ राजभवन और सरकार में गतिरोध

[object Promise]

जयपुर। राजस्थान में जारी सियासी रार के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल (CLP) की फेयरमोंट होटल में बैठक होने वाली है। बता दें कि गहलोत समर्थक विधायक इसी होटल में ठहरे हुए हैं। इससे पहले विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच पिछले 12 दिन से चल रहा टकराव आखिरकार बुधवार को खत्म हो गया। राज्यपाल ने विधानसभा का पांचवां सत्र आगामी 14 अगस्त से बुलाने के लिए अनुमति दे दी है।

राजभवन की तरफ से देर रात जारी बयान के मुताबिक राज्यपाल ने इस दौरान कोरोना के नियमों के पालन का मौखिक निर्देश दिया है। इससे पूर्व जारी बयान में राज्यपाल ने कहा था कि संविधान प्रजातंत्र की आत्मा है। नियमानुसार सदन आहूत करने पर कोई आपत्ति नहीं है।बुधवार को तीसरी बार कैबिनेट का प्रस्ताव लौटा देने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने राज्यपाल से अलग-अलग मुलाकात की। दोनों नेताओं ने राज्यपाल को विश्वास दिलाया कि कोरोना महामारी को लेकर उनकी चिंताओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

पायलट ने कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष को बधाई, मिला ये जवाब

कांग्रेस के बागी नेता और राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ने राजस्थान कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि दोस्तारा कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान रखेंगे। पायलट ने ट्वीट करके कहा,’ श्री गोविंद सिंह डोटासरा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर बधाई। मुझे उम्मीद है की आप बिना किसी दबाव या पक्षपात के उन कार्यकर्ताओं जिनकी की मेहनत से सरकार बनी है, उनका पूरा मान-सम्मान रखेंगे। डोटासरा ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘बहुत बहुत धन्यवाद सचिन जी। मुझे भी उम्मीद है कि आप भाजपा और खट्टर सरकार की मेहमानवाज़ी छोड़कर उन सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं जिनकी मेहनत से सरकार बनी है, उनके मान-सम्मान को बरक़रार रखने के लिए जयपुर आकर कांग्रेस सरकार के साथ खड़े होंगे।’

पायलट की जगह  डोटासरा बने अध्यक्ष

बता दें कि पायलट और 19 बागी विधायकों के खिलाफ विधायक दल की बैठक में शामिल न होने पर पार्टी ने कार्रवाई की थी। पायलट को उप-मुख्यमंत्री पद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। इसके बाद गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। पार्टी ने अन्य विधायकों पर भी कार्रवाई की। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा बागी विधायकों को अयोग्यता नोटिस भी जारी किया गया। विधायकों को अयोग्य ठहराने का मामला हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories