प्रदेशCBI को सुशांत मामले में केस ट्रांसफर करने की जनहित याचिका ...

CBI को सुशांत मामले में केस ट्रांसफर करने की जनहित याचिका SC ने की खारिज

[object Promise]

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है, जिसमें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई थी। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस.ए.बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने पीआईएल याचिकाकर्ता अलका प्रिया से कहा कि मामले का कोई आधार नहीं है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और अगर आप चाहते हैं तो आप बांबे हाईकोर्ट जा सकते हैं और अपने लिए यथोचित राहत की मांग कर सकते हैं।

पीठ में बोबडे के अलावा न्यायमूर्ति ए.एस बोपन्ना और वी रामासुब्रमनियन भी थे।

याचिकाकर्ता की तरफ से पेश अधिवक्ता के.बी. उपाध्याय ने पीठ के समक्ष कहा कि सुशांत एक भले इंसान थे, क्योंकि वह कई सामाजिक कार्यो को अपना समर्थन दे रहे थे।

पीठ ने इसपर कहा कि इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि वह अच्छे आदमी थे या बुरे आदमी थे, यह न्यायाधिकार का मामला है। पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि उन्हें बांबे उच्च न्यायालय जाना चाहिए और अगर कुछ भी ठोस है तो उन्हें उसे वहां साझा करना चाहिए।

उपाध्याय ने अपनी याचिका में कहा कि मुंबई पुलिस की जांच में कई तरह की अनियमितताएं हैं। उन्होंने कहा कि उनके शरीर पर घाव के निशान थे।

कुछ दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह ने पटना में रिया चक्र वर्ती के खिलाफ धोखाधड़ी और बेटे को धमकाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद अभिनेत्री भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई और जांच को मुबई ट्रांसफर करने की मांग की।

रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि उसकी मुवक्किल ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर जांच को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है, जहां अभिनेता की आत्महत्या की जांच पहले से ही चल रही है। मानशिंदे ने हालांकि याचिका के कंटेंट के बारे में नहीं बताया।

सुशांत और रिया 14 जून को अभिनेता सुशांत की आत्महत्या से पहले रिलेशनशिप में थे। सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाए हैं, जिसमें उसके पैसे लेने और मीडिया में उसकी मेडिकल रिपोर्ट को साझा करने की धमकी देना शामिल है।

सुशांत के परिवार ने रिया पर उसके परिवार से दूर करने का भी आरोप लगाया।

सुशांत के चचेरे भाई और बिहर के छातापुर से पूर्व भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह ने कहा कि सुशांत के अचानक निधन के सदमे से उबरने के बाद और कई चीजों के बारे में जानकारी मिलने के बाद हमने एफआईआर करवाया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories