प्रदेशगणेश मंदिर में राज्यपाल ने मोतीडूंगरी दर्शन किए

गणेश मंदिर में राज्यपाल ने मोतीडूंगरी दर्शन किए

[object Promise]

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र और राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र ने नववर्ष पर शुक्रवार को प्रातः मोतीडूंगरी गणेश मंदिर पहुुंचकर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के दर्शन किए।

राज्यपाल ने मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना कर देश प्रदेश की खुशहाली और सभी के मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रथम पूज्य श्री गणेश से पूरे देश और प्रदेश को कोरोना से पूरी तरह मुक्त करने, सभी के उत्तम स्वास्थ्य के साथ ही प्रदेश के चहुुुंमुखी विकास की कामना की।

उन्होंने कहा कि भगवान विनायक नये वर्ष को राज्य की समृद्धि, संपन्नता और सभी के लिए प्रसन्नतादायक बनाए। उन्हांेने आम जन का भी आह्वान किया कि वे नववर्ष में राष्ट्र और राज्य की उन्नति के लिए अपनी सहभागिता निभाएं। नया वर्ष आम जन की अपेक्षाओं और आशाओं की पूर्ति करने वाला हो।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories