प्रदेशबिहार में बड़े पैमाने पर तबादला आईएएस, आईपीएस अधिकारियों का, चंचल कुमार...

बिहार में बड़े पैमाने पर तबादला आईएएस, आईपीएस अधिकारियों का, चंचल कुमार को सामान्य प्रशासन का प्रभार

[object Promise]

पटना। वर्ष के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर की रात बिहार प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया। 38 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का तबादला किया गया, जबकि कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। इसमें 12 जिले के जिलाधिकारी शामिल हैं।

चंचल कुमार को सामान्य प्रशासन का प्रभार

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी से सामान्य प्रशासन और बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के मिशन निदेशक समेत कई अतिरिक्त प्रभार ले लिए गए हैं। उनके पास मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन के अलावा अब निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह को निगरानी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य सचिव के प्रभार में रहेंगे। उन्हें बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के मिशन निदेशक समेत कई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories