प्रदेशब्लेकमेल कर करता रहा देहशोषण, जयपुर में नशीला पेय पिलाकर बनाई अश्लील...

ब्लेकमेल कर करता रहा देहशोषण, जयपुर में नशीला पेय पिलाकर बनाई अश्लील क्लिप

[object Promise]

जयपुर। सांगानेर इलाके में नशीला पेय पिलाकर एक युवती की अश्लील क्लिपिंग बनाकर ब्लेकमेल कर देहशोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएचओ हरिसिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश निवासी 20 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सीताबाड़ी सांगानेर में किराए से रहती है। आरोपित पवन कुमार निवासी झांसी उत्तरप्रदेश उसका परिचित है। आरोप है कि वर्ष 2016 में आरोपित ने विश्वास में लेकर उसे बुलाया।

नशीला पदार्थ मिलाकर पेय पिला दिया। नशे की हालत में आरोपित ने पीडि़ता की अश्लील क्लिप बना ली। जिसके बाद विडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल कर देहशोषण करने लगा। लम्बे समय तक देहशोषण से परेशान होकर पीडि़ता उत्तरप्रदेश छोडक़र जयपुर आकर रहने लगी।

उसके बाद भी आरोपित ने पीछा नहीं छोड़ा और उसको ब्लेकमेल कर धमकाने लगा। परेशान होकर पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली और आरोपित पवन कुमार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories