प्रदेशकैबिनेट विस्तार से वीआईपी प्रमुख निराश, अमित शाह से मुलाकात करेंगे

कैबिनेट विस्तार से वीआईपी प्रमुख निराश, अमित शाह से मुलाकात करेंगे

[object Promise]

पटना । बिहार में दूसरे कैबिनेट विस्तार में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को शामिल नहीं किया गया। इस वजह से पार्टी प्रमुख मुकेश साहनी खुश नहीं हैं और बुधवार शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। साहनी के करीबी सूत्रों ने कहा कि वीआईपी प्रमुख अपनी पार्टी के लिए कम से कम एक और मंत्री पद की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल में 10 और भाजपा विधायकों, जेडी-यू के 5, पूर्व बसपा नेता जामा खान और एक निर्दलीय को शामिल किया।

साहनी भी कथित तौर पर एक और मंत्री पद नहीं मिलने की स्थिति में अपने पोर्टफोलियो में ‘अपग्रेड’ की उम्मीद कर रहे थे। कहा जाता है कि साहनी की नजर लोक निर्माण विभाग पर थी। वर्तमान में उनके पास पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग है।

साहनी 2020 का विधानसभा चुनाव हार गए थे, लेकिन हाल ही में विधान परिषद सदस्य के रूप में चुने गए हैं।

वीआईपी बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है और एक और कार्यकाल के लिए नीतीश कुमार सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने 74 सीटों पर जीत हासिल की थी, जेडी-यू ने 43, हम ने 4 और वीआईपी ने भी 4 सीट हासिल की थी। पार्टी के पास बहुमत के लिए जरूरी 122 सीट से केवल तीन सीट ही ज्यादा है। अगर साहनी सरकार से बाहर जाने का फैसला करते हैं, तो एनडीए को मुश्किल हो सकती है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories