प्रदेशविधायकों की फोन टेपिंग की आधारहीन अफवाह फैलाने वालों की जांच के...

विधायकों की फोन टेपिंग की आधारहीन अफवाह फैलाने वालों की जांच के निर्देश दिए गए

विधायकों की फोन टेपिंग की आधारहीन अफवाह फैलाने वालों की जांच के निर्देश दिए गए

जयपुर। महानिदेशक पुलिस भूपेंद्र सिंह ने जैसलमेर के सूर्यगढ पैलेस में ठहरे आधा दर्जन विधायकों के फोन टेपिंग की आधारहीन व मिथ्या अफवाह फैलाने के संबंध में साइबर थाने में दर्ज मामले की जांच नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

महानिदेशक पुलिस सिंह ने जयपुर पुलिस कमीशनर आनंद श्रीवास्तव को इस संबंध में तत्काल जांच की कार्यवाही पूर्ण कर दोषी व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

महानिदेशक पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि राजस्थान पुलिस की किसी भी युनिट द्वारा किसी भी विधायक या सांसद की टेपिंग न तो पूर्व में की गई और न ही वर्तमान में की जा रही है।
इन्टरकाॅम से हुई बातचीत को रिकार्ड करने का आरोप भी मिथ्या व काल्पनिक है। राजस्थान पुुलिस हमेशा आपराधिक कृत्य को रोकने का कार्य करती है और अवैधानिक टेपिंग एक आपराधिक कृत्य है।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर सर्वथा आधारहीन, मिथ्या व भ्रम फैलाने की दृष्टि से एक तथाकथित सूचना प्रसारित की जा रही है कि जैसलमेर के सूर्यगढ पैलेस में ठहरे आधा दर्जन विधायकों के फोन अवैधानिक तरीके से टेप किये जा रहे है। राजस्थान पुलिस ने आम जन से कतिपय शरारती तत्वों द्वारा दुर्भावनावश एवं निहित स्वार्थवश सोशल मीडिया के जरिये फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

सिंह ने स्पष्ट किया है कि मिथ्या सूचनाओं का प्रसारण अवैधानिक है अतः आमजन को मिथ्या सूचनाओं के प्रसारण से बचने की सलाह दी गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories