प्रदेशउत्तर प्रदेशकन्नाैज:जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, चले लाठी-डंडे; महिलाओं...

कन्नाैज:जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, चले लाठी-डंडे; महिलाओं से अभद्रता, वीडियो वायरल

  • डर कर महिलाओं ने दरवाजा बंद कर लिया तो लोहे के गेट को कुल्हाड़ी से तोड़ दिया
  • हालांकि दोनों पक्षों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है लेकिन पुलिस जांच कर रही है

    कन्नाैज:जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, चले लाठी-डंडे; महिलाओं से अभद्रता, वीडियो वायरल
    कन्नौज में दो गुटों के बीच जमीन विवाद को लेकर पथराव हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

    उत्तर प्रदेश के कन्नौज में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर लाठी-डंडे व ईट -पत्थर चले। महिलाओं ने डर के कारण दरवाजा बंद किया तो हमलावरों ने कुल्हाड़ी से दरवाजों को काट डाला और घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट की। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।

    जानकारी के अनुसार कन्नौज क्षेत्र के थाना सौरिख के गांव सलेमपुर निवासी सुघर सिंह पाल व अतर सिंह कठेरिया को पूर्व प्रधान ने ग्राम समाज की जमीन पर पट्टा दिया था। इस पर गांव के संतोष अग्निहोत्री हक जता रहे हैं। एक सप्ताह पहले पट्टाधारक इस पर धान की रोपाई कर रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने धान की पौध फेंककर मारपीट कर दी थी। दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। पुलिस के कहने पर पट्टा धारकों ने एसडीएम से जमीन की नाप कराने के लिए आदेश कराया।लेखपाल पहुंचे, लेकिन पुलिस न मिलने पर नाप नहीं हो सकी।

    शराब पीकर युवकों ने घर पर किया पथराव

    दोनों पक्ष भी वापस चले गए। इसके बाद सलेमपुर गांव के बाहर स्थित ठेके पर 24 से अधिक लोगों ने शराब पी। आरोपितों ने मदन बाथम पर एक पक्ष की मदद का आरोप लगा उनके घर पर ईट-पत्थर फेंके। डर कर महिलाओं ने दरवाजा बंद कर लिया तो लोहे के गेट को कुल्हाड़ी से तोड़ दिया। घर में घुस महिलाओं के साथ मारपीट कर गृहस्थी का सामान इधर-उधर फेंक दिया। महिलाओं ने इसकी सूचना यूपी 112 पर दी। पुलिस पीड़ित महिलाओं को थाने लेकर आई। रात में महिलाओं को वापस घर भेज दिया गया। घर के युवक जान बचाकर भाग गए।

    प्रभारी निरीक्षक सौरिख विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि सूचना पर गांव गए थे। दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्ष थाने बुलाए गए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किराया जयगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories