[object Promise]
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक की पहल कोई भूंखा नहीं रहेगा के तहत आज अमरिया थाना प्रभारी उदयवीर सिंह के द्वारा बेसहारा लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किये गए बेसहारा लोग खाने के पैकेट पाकर बहुत खुश हुए तथा थाना प्रभारी उदयवीर सिंह का बहुत धन्यबाद कर रहे थे।भोजन के पैकेट पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी थी। कोरोना के चलते लाकडाउन और इसी लाकडाउन के कारण समाज के कई मानवीय मूल्यों का चेहरा भी आज सभी के सामने आ रहा है।
एक तरफ पुलिस जहां हमारी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही है वहीं इसके साथ ही लोगों की दिनचर्या से संबंधित सभी जरूरतों का ध्यान भी रख रही है।मानवता के इस खूबसूरत फर्ज को देखकर सभी लोग कह रहे हैं हैं कि पुलिस के दिल में भी प्रेम होता है जो लोग पुलिस को नफरत की नजर से देखते थे आज बही लोग पुलिस की तारीफ कर रहे हैं कि आज पुलिस उन लोगों का कितना ध्यान रख रही है ।
