पडरौना,कुशीनगर : वैश्विक संकट बनकर उभरे कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बीच पडरौना विकास खंड अलंग अलग गांवों में सरकार के आदेश के बाद गांव में फागिंग कराया। संक्रमण को रोकने के लिए जहां गांवों के प्रधान काफी सचेत दिख रहे हैं,वहीं समाजसेवी भी बढ़-चढ़ कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ग्रामीणों के बीच जरुरत कि सामाग्री व फागिंग कर रहे है।
पडरौना विकास खंड के सुखपुरा बसहियां बनवीरपुर,गांवों के प्रधान अपने गांव को न सिर्फ फागिंग करने में जुटे रहे,बल्कि भोजन सामग्री भी वितरित किया। सुखपुरा के प्रधान चंदेश्वर कुशवाहा घर-घर घूमकर ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही गरीब परिवार के लोगों में भोजन सामग्री देने के अलावा फागिंग भी कराया है। इसी क्रम में बसहिया बनबीरपुर के प्रधान प्रतिनिधि मो कलीम ने सुरक्षा के मद्देनजर एक दूसरे को घर में रहने का ही भरोसा दिल आया है । इस दौरान ग्रामीणों से इस वैश्विक महामारी से सावधान रहने की सलाह दी। जबकि गांव के विभिन्न टोलों में जाकर फागिंग भी कराया है ।
