प्रदेशउत्तर प्रदेशजनपद के 151 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रथम चरण में उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों...

जनपद के 151 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रथम चरण में उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों के रूप में किया गया विकसित।

जनपद के 151 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रथम चरण में उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों के रूप में किया गया विकसित।

उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण में और अधिक आएगा सुधार।

मा. सांसद महोदया द्वारा 14 अगस्त 2020 को 12:00 बजे डिजिटल माध्यम से 151 उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों का किया जाएगा लोकार्पण।

मा. सांसद महोदया वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से करीब 2 से 3 हजार लोगों से स्थापित करेंगी संवाद।

जिला प्रशासन के अभिनव प्रयास से 151 आंगनवाड़ी केंद्रों में व्यवस्था को और अधिक कराया गया सुदृढ़।

अमेठी 13 अगस्त 2020, जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के अभिनव प्रयास से आंगनवाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण में और अधिक सुधार के उद्देश्य से जनपद के कुल 1943 आंगनवाड़ी केंद्रों में से 151 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रथम चरण में स्वयं सेवी संस्था बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बी0सी0जी0) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत संबंधित ग्राम पंचायतों में उपलब्ध चतुर्थ वित्त एवं 14वां वित्त आयोग की धनराशि के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं को सुनिश्चित कराया गया है। उन्होंने बताया कि विकासखंड जगदीशपुर में 30, तिलोई में 30, बहादुरपुर में 12, भेटुआ में 11, सिंहपुर में 11, अमेठी में 10, बाजार शुकुल में 10, गौरीगंज में 10, मुसाफिरखाना में 10, शाहगढ़ में 10 तथा भादर में 06 कुल 151 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रथम चरण में उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करते हुए उनमें आधारभूत सुविधाओं के अंतर्गत बच्चों के शारीरिक व बौद्धिक विकास हेतु आधारिक संरचना, भवन मरम्मत, दीवारों पर ज्ञानवर्धक पेंटिंग, शौचालय/बेबी फ्रेंडली शौचालय, ब्लैक बोर्ड, विद्युतीकरण, फर्नीचर, पेयजल, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस के अंतर्गत वयस्क वजन मशीन (डिजिटल), शिशु वजन मशीन, इन्फैंटोमीटर (2 वर्ष तक के बच्चों की लंबाई मापने हेतु), स्टेडियोमीटर (2 वर्ष तक के बच्चों की ऊंचाई मापने हेतु), फर्नीचर, प्री एजुकेशन किट (जिसमें प्लास्टिक बाल, स्लेट, पिक्चर कार्ड), मेडिसिन किट्स आदि सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा बच्चों एवं लाभार्थियों को समुदाय आधारित कार्यक्रमों जैसे प्रचार प्रसार, पोषण जागरूकता तथा स्वास्थ्य विकास के माध्यम से सेवाएं प्रदान करने हेतु अवस्थापना एवं आपूर्ति के अंतर में सुधार आएगा। उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों पर सखी ऐप के माध्यम से सरल भाषा में दिखा कर बच्चों को रुचिपूर्ण पढ़ाने की सुविधा उपलब्ध होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस हेतु जनपद स्तर पर प्रत्येक सप्ताह 8-9 माह तक लगातार समीक्षा कर व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु प्रयास किए जा रहे थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि शेष आंगनवाड़ी केंद्रों को भी उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण के 151 उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों का मा. केंद्रीय मंत्री बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा वस्त्र भारत सरकार/सांसद श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी द्वारा दिनांक 14 अगस्त 2020 को 12:00 बजे डिजिटल माध्यम से लोकार्पण करेंगी तथा जनपद के सभी 1943 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, पंचायत सचिव तथा ग्राम पंचायत प्रधान सहित करीब 2 से 3 हजार लोगों से वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से संवाद स्थापित करेंगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories