प्रदेशउत्तर प्रदेशबारिश ने किया सराबोर, तस्वीरों में देखें शहरी क्षेत्र का हाल

बारिश ने किया सराबोर, तस्वीरों में देखें शहरी क्षेत्र का हाल

कानपुर बुधवार की रात से जारी बारिश सुबह होते ही तेज हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक मूलाधार बरसात से पूरा शहर पानी में डूबा नजर आने लगा। सीसामऊ नाला और जूही खलवा पुल डूब गया तो सीसामऊ नाला उफनाने से आसपास कई मकानों के अंदर तक बहाव पहुंच गया। शहरी क्षेत्र में घर, दुकानें अौर सड़कों में पानी भर जाने से समस्या हो गई है।

बारिश ने किया सराबोर, तस्वीरों में देखें शहरी क्षेत्र का हाल

बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी लेकिन उससे कहीं ज्यादा समस्या खड़ी कर दी है। शहर के कई इलाकों में पानी भर जाने से लोग घरों में कैद हो गए हैं। नाला अौर सीवर सफाई में लापरवाही के चलते कई जगह घरों, दुकानों व सड़कों में पानी भर गया है। सीसामऊ नाला ओवरफ्लो होने से अासपास के इलाकों में एक फीट तक पानी भर गया है।

वीअाइपी रोड, खलासी लाइन, ग्वालटोली, अहिराना समेत अासपास के इलाकों में पानी भर गया। इसी कड़ी में अारटीअो मार्ग सर्वोदय नगर, काकादेव, मोतीझील, मरियमपुर, फजलगंज, पीरोड, गांधीनगर, लेनिन पार्क पीरोड में पानी भर गया। पीरोड में पानी भरने से कई दुकानों में घुस गया, दुकानदार सामान बचाने में जुटे रहे। साइकिल मार्केट में पानी भर गया इसके चलते दुकानों के अंदर पानी घुस गया।

जूही खलवा पुल में पानी भरने के कारण लोगों को दूसरे रास्ते से घूमकर जाना पड़ा। चावला मार्केट गोविंद नगर, यशोदानगर, साकेत नगर, जरौली, गुजैनी, अफीम कोठी, रावतपुर, जरीब चौकी, गुमटी नंबर पांच जीटी रोड, बेनाझाबर में पानी भर गया।

चकेरी, गांधीग्राम, कृष्णानगर, जाजमऊ, बर्रा अाठ, तीन, विश्वबैंक में पानी भर गया। घरों के अंदर भी पानी भर गया। अौद्योगिक क्षेत्र फजलगंज, पनकी अौर दादानगर में फैक्ट्रियों में भी जलभराव होने से काम बंद हो गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories