प्रदेशउत्तर प्रदेशपिता के खिलाफ होगी कार्रवाई कोरोना संदिग्ध बेटी की जानकारी छिपाने पर,...

पिता के खिलाफ होगी कार्रवाई कोरोना संदिग्ध बेटी की जानकारी छिपाने पर, डीएम ने दिया आदेश

पिता के खिलाफ होगी कार्रवाई कोरोना संदिग्ध बेटी की जानकारी छिपाने पर, डीएम ने दिया आदेश

आगरा कैंट क्षेत्र की कोरोना वायरस संदिग्ध महिला के रेलवे में कार्यरत पिता के विरुद्ध जिलाधिकारी आगरा पी एन सिंह ने डीआरएम रेलवे को विभागीय व कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

आरोप है कि पिता ने संदिग्ध रोगी की सूचना छिपाई। साथ ही शुक्रवार को जब टीम संदिग्ध महिला की जांच के लिए उसके घर पहुंची तो परिवार ने सहयोग नहीं किया। इस मामले में महामारी एक्ट की धारा के तहत संदिग्ध महिला के पिता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी।

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि डीआरएम आगरा को उक्त रेलवे कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा जो भी लोग ऐसे मामलों में सूचना छिपाएंगे और स्वस्थ्य विभाग का सहयोग नहीं करेंगे उनके विरूद्ध एपीडिमिक एक्ट में आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

बता दें कि इटली से हनीमून मनाकर लौटी इस महिला को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा था। महिला का पति बंगलूरू में कोरोना संक्रमित पाया गया था। महिला के परिजन स्वास्थ्य विभाग की टीम को गुमराह कर रहे थे।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की लैब में भेजे गए महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरा सैंपल लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) को भेजा गया है।

अगर केजीएमयू की जांच में उसके सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तब ही महिला को कोरोना संक्रमित घोषित किया जाएगा अन्यथा नहीं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि महिला की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories