प्रदेशउत्तर प्रदेशबारिश के साथ ओले गिरे उत्तर प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ के...

बारिश के साथ ओले गिरे उत्तर प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से, फसलें चौपट, 33 लोगों की मौत

[object Promise]

लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिरने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। किसानों की फसले चौपट हो गई है। बिजली, पेड़ और दीवार गिरने से अब तक 33 लोगों की मौत हो गई । वहीं अकेले अवध में 13 लोगों की जान चली गई है।
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक हफ्ते में ही दूसरी बार प्रकृति की मार के कारण हजारों हेक्टेयर में खड़ी फसलें तहस-नहस हो गईं। गेहूं, चना, आलू, मटर और मसूर की 60 फीसदी फसलें खेतों में ही बर्बाद हो गईं।

अवध के कई जिलों में शुक्रवार को आंधी के बीच बारिश व ओले गिरने से 13 लोगों की जान चली गई। अकेले सीतापुर जिले में दीवारें व छप्पर गिरने से आठ और बाराबंकी में दो लोगों की मौत हो गई। बलरामपुर, अयोध्या, बहराइच में भी एक-एक मौतें हुई हैं।

बहराइच में तो बारिश-तूफान के बीच स्कूल से लौट रहे बच्चों पर बिजली का खंभा गिरने से एक मासूम की मौत हो गई जबकि कई झुलस गए। बहराइच में 33.1 जबकि लखनऊ में 12 मिमी. पानी बरसा।सुल्तानपुर में देर रात से ही बारिश के बीच ओलावृष्टि होती रही। इससे सड़क पर ओलों की मोटी परत बिछ गई।

[object Promise]

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories