प्रदेशउत्तर प्रदेशरेप पीड़िता बच्ची मौत के बाद  पिता ने कहा कि आरोपियों की...

रेप पीड़िता बच्ची मौत के बाद  पिता ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक वह बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे

रेप पीड़िता बच्ची मौत के बाद  पिता ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक वह बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे
रिपोर्ट-योगेन्द्र गौतम
बिहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 8 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार और फिर इलाज के दौरान मंगलवार को कानपुर के हैलट अस्पताल में हुई मौत के बाद शुक्ला खेड़ा गांव में लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व एमएलसी सुनील सिंह साजन गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी निकम्मी और झूठी सरकार प्रदेश को मिली है, दुर्भाग्य है कि वह हमारी बहन बेटियों की रक्षा नहीं कर सकती,और नारा बेटी बचाओ का बुलंद करती है। अब तक का सबसे झूठा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को मिला जो केवल झूठ के आंकड़े पेश करता है। उन्होंने दुखी परिवार को हर सम्भव मदद की बात कही है। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख पुरवा शिव बहादुर पटेल, रजनीश वर्मा भी मौजूद रहे।
रेप पीड़िता बच्ची मौत के बाद  पिता ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक वह बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे
गाँव में आरोपियों को गिरफ्तारी को लेकर भयंकर आक्रोश व्याप्त है। भारी हुजूम के साथ जनता न्याय को लेकर लगातार नारेबाजी करती रही। कई थानों के पुलिस बल के साथ एहतियातन पीएसी भी गाँव में तैनात की जा चुकी है। हैलट से पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को गाँव लाया जाएगा।
जनपद के बिहार थाना क्षेत्र शुक्लाखेड़ा गांव में 8 वर्षीय मासूम कन्या के साथ दुष्कर्म की खबर से हिल उठा। जहां पूरा देश होली की खुशियां मना रहा था वहीं एक मासूम कन्या दरिंदों का शिकार हो अपनी जिंदगी की अंतिम सांसे गिन रही थी। जनपद में लगातार जघन्य अपराध बलात्कार जैसी घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जो सवालिया जिले की सरकारी मशीनरी पर निशान खड़ा करती है।
मृत मासूम का शव देर शाम भारी सुरक्षा इंतजाम के साथ गाँव पहुंचा,मृत बच्ची के पिता ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक वह बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं मौजूद पूर्व विधायक कृपा शंकर सिंह ने कहा हम हिन्दू हैं और हिंदुओं में सूर्यास्त के पश्चात अंतिम संस्कार नहीं होता। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण ही शव का पोस्टमार्टम विलम्ब से हुआ और शव मिलने में देरी हुआ। अब आनन फानन में अंतिम संस्कार कराना चाहता है।
रेप के बाद बच्ची को दरिन्दों ने गांव के बाहर घर से 600 मीटर दूर बने प्राथमिक विद्यालय के पीछे 300 मीटर दूर स्थित आम के बाग में सामूहिक दुराचार करने के बाद उसे छोड़ कर भाग गए। वह वहां से खून से पतपथ बेहोशी की हालत में खड़ंजे तक कैसे पहुंची?यह एक बड़ा सवाल है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories