राष्ट्रीय42 कंपनियों में थीं निदेशक राणा कपूर की पत्नी, CBI की प्राथमिकी...

42 कंपनियों में थीं निदेशक राणा कपूर की पत्नी, CBI की प्राथमिकी में नाम दर्ज

42 कंपनियों में थीं निदेशक राणा कपूर की पत्नी, CBI की प्राथमिकी में नाम दर्ज

नई दिल्ली। यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की पत्नी बिंदु राणा कपूर 42 कंपनियों में निदेशक थीं, इनमें से ज्यादातर निवेश कंपनियां हैं। इनमें से कुछ के नाम सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में दर्ज किए हैं। दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) से जुड़े 600 करोड़ के धनशोधन के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है। बिंदु राणा कपूर, मुख्य निवेश और राणा कपूर से जुड़ी कंपनियों में एक निदेशक थीं।

इनमें मॉर्गन क्रेडिट्स, यस कैपिटल (इंडिया), डूइट अंब्रेला कंपनियां, आरएबी और अन्य शामिल हैं। इनमें से अधिकतर कंपनियां ब्लिस, इमेजिन, मंत्रा जैसे रियल्टी नोमेनक्लैटेड हैं। संदेह है कि पैसा रियल्टी वेंचर्स के नाम पर चुरा लिया गया। अकेले दिल्ली में राणा कपूर के तीन बंगले हैं। डीएचएफएल सहित इनमें से कुछ कंपनियों के नाम भी सीबीआई की प्राथमिकी में दर्ज हैं।

डीएचएफएल, डूइट अर्बन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, आरएबी इंटरप्राइजेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेडस मॉर्गन क्रेडिट्स प्राइवेट लिमिटेड और आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड उन फम्र्स के नाम हैं, जो आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, रिश्वतखोरी और आपराधिक कदाचार के आरोपों के तहत सीबीआई की प्राथमिकी में दर्ज हैं।

सीबीआई की एफआईआर में राणा कपूर, उनकी पत्नी बिंदु राणा कपूर (आरएबी इंटरप्राइजेज की तत्कालीन निदेशक) और उनकी बेटियां रोशनी कपूर और राधा कपूर (मॉर्गन क्रेडिट्स प्राइवेट लिमिटेड और डूइट अर्बन वेंचर्स की निदेशक), राखी कपूर टंडन (मॉर्गन क्रेडिट्स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक) और राधा कपूर खन्ना (मॉर्गन क्रेडिट्स प्राइवेट लिमिटेड और डूइट अर्बन वेंचर्स की निदेशक) नामजद हैं।

डीएचएफएल ने डूइट अर्बन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को रिश्वत दी थी, जो आरएबी इंटरप्राइजेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इसकी निदेशक और 100 प्रतिशत शेयरधारक बिंदु राणा कपूर हैं। जांचकर्ताओं ने पाया कि राणा कपूर की बेटियां राखी कपूर टंडन, रोशनी कपूर और राधा कपूर मॉर्गन केडिट्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से डूइट अर्बन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के 100 प्रतिशत शेयरधारक हैं।

ज्यादातर कंपनियां डूइट, ब्लिस, इमेजिन अंब्रेला के तहत आती हैं। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर आईएएनएस से कहा कि कपूर और उनके परिवार के सदस्यों (उनकी पत्नी बिंदु व तीन बेटियां) ने 20 से अधिक शेल कंपनियों की स्थापना की थी, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर रिश्वत हासिल करने के लिए किया गया।

उन्होंने कहा कि रिश्वत में लिए गए धन का इस्तेमाल संपत्तियों को खरीदने के लिए किया गया। सूत्र ने आगे कहा कि ईडी को मिले दस्तावेजों से पता चला है कि कपूर परिवार की कुछ संपत्ति लंदन में भी है। उन्होंने कहा कि अब उनके अधिग्रहण के लिए धन के स्रोत की जांच की जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories