प्रदेशउत्तर प्रदेशचोरी हुईं पिछले 5 साल में ऑडिट की गई वक्फ बोर्ड की...

चोरी हुईं पिछले 5 साल में ऑडिट की गई वक्फ बोर्ड की फाइलें, मामला दर्ज

चोरी हुईं पिछले 5 साल में ऑडिट की गई वक्फ बोर्ड की फाइलें, मामला दर्ज

लखनऊ। यहां बापू भवन स्थित अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ विभाग से बीते पांच वर्ष में ऑडिट की गई शिया-सुन्नी वक्फ बोर्ड की फाइलें चोरी हो गई। वक्फ बोर्ड के सेक्शन अधिकारी राम भारत ने इस मामले में बुधवार को हजरतगंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। फाइलों की चोरी का तथ्य इस कारण और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों ही बोर्ड में आर्थिक अनियमितताओं के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

हालांकि अभी सीबीआई जांच शुरू होनी है। एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि सचिवालय प्रशासन विभाग द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ भवन का भी जीर्णोद्धार किया गया था और अधिकारियों और कर्मियों के लिए अलग-अलग स्थानों पर बैठने की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए फाइलों को बापू भवन की चौथी मंजिल से आठवीं मंजिल पर स्थानांतरित किया गया था।

सूत्रों का कहना है कि जब वक्फ बोर्ड में अनियमितताओं के बारे में सीबीआई की सिफारिश की गई थी, तो कुछ महत्वपूर्ण पत्रों की तलाश शुरू हुई थी, जो गायब पाए गए थे। इसके बाद, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। क्या ऑडिट फाइलों का गायब होना महज एक संयोग है या फिर साजिश है, इसकी जांच अब पुलिस को करनी होगी। बोर्ड के पिछले पांच वर्षों के विशेष ऑडिट को 17 मई 2017 को तत्कालीन समीक्षा अधिकारी अजीम द्वारा चिह्न्ति किया गया था। तब से फाइल गायब हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories