अखिलेश यादव बोले-सरकार का मौन प्रश्नचिन्ह घेरे में,पूर्व सीएम गोरखपुर में अपहरण के बाद छात्र की हत्‍या पर जताया दु:ख

0
35

अखिलेश यादव बोले-सरकार का मौन प्रश्नचिन्ह घेरे में,पूर्व सीएम गोरखपुर में अपहरण के बाद छात्र की हत्‍या पर जताया दु:ख
रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा

गोरखपुर : गोरखपुर में पांचवीं के छात्र बलराम के अपहरण के बाद हत्‍या पर समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने दु:ख जताया है। सोमवार शाम ट्वीट कर उन्‍होंने सरकार पर सीधा हमला बोला।

सपा अध्‍यक्ष ने लिखा कि गोरखपुर से अपहृत बच्चे की हत्या का समाचार बेहद दर्दनाक और दुखद है। शोकाकुल परिवार के प्रति उनकी गहरी संवेदना है। लगातार अपहरण और हत्याओं के बावजूद भी भाजपा सरकार का निर्लज्ज मौन और निष्क्रियता प्रश्नचिन्ह के घेरे में है। गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के जंगल छत्रधारी गांव से रविवार दोपहर पांचवीं में पढ़ने वाला बलराम अचानक गायब हो गया था। मध्‍यान्‍ह 12 बजे के करीब वह खेलने के लिए चौराहे पर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। इस बीच शाम तीन बजे के करीब उसके पिता के मोबाइल पर फोन कर एक करोड़ की फिरौती मांगी गई।