प्रदेशउत्तर प्रदेशजहरीली शराब कांड में एसटीएफ को बड़ी सफलता, दस्यु सुंदरी सीमा परिहार...

जहरीली शराब कांड में एसटीएफ को बड़ी सफलता, दस्यु सुंदरी सीमा परिहार का भांजा छोटे गिरफ्तार

कानपुर कानपुर देहात समेत आसपास सचेंडी, घाटमपुर, साढ़ व सजेती में बीते वर्ष जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का असल गुनहगार आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। एसटीफ टीम ने औरैया के फंफूद से जहरीली शराब कांड में फरार चल रहे दस्यु सुंदरी सीमा परिहार के भांजे जनक सिंह उर्फ छोटे परिहार को गिरफ्तार कर लिया है।

जहरीली शराब कांड में एसटीएफ को बड़ी सफलता, दस्यु सुंदरी सीमा परिहार का भांजा छोटे गिरफ्तार
एसटीएफ ने औरैया के फफूंद से पकड़ा है जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौतें होने पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था।

वर्ष 2018 में कानपुर देहात एवं सचेंडी एवं 2019 में घाटमपुर के भीतरगांव क्षेत्र (वर्तनाम में साढ़ थाना क्षेत्र) में जहरीली शराब से करीब दो दर्जन लोगों की माैत होने की घटना ने सभी को झकझोर दिया था और अवैध शराब बिक्री को लेकर पुलिस भी कठघरे में खड़ी हो गई थी। घटना के बाद पुलिस की जांच में प्रकाश में आया था कि जहरीली शराब बनाने वाले गिरोहों को केमिकल (मिथाइल एल्कोहल) की सप्लाई करने में औरैया जिले के थाना अजीतमल के गांव बिरुहली निवासी जनक सिंह उर्फ छोटे परिहार था।

छोटे परिहार दस्यु सुंदरी सीमा परिहार का भांजा है। उसने कानपुर देहात के सपा के पूर्व विधायक के नाती नीरज सिहं के साथ मिलकर अवैध शराब कारोबार का साम्राज्य खड़ा कर लिया था। पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक रामस्वरूप, उनके नाती नीरज व छोटे परिहार को नामजद किया था।

छोटे परिहार पर 25 हजार का इनाम

कानपुर पुलिस ने छोटे पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित कर गिरफ्तारी के लिए सीओ घाटमपुर रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम को जिम्मा सौंपा गया था। प्रदेश में अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ने के लिए शासन स्तर से एसटीएफ को भी सक्रिय किया गया था। एसटीएफ के इंस्पेक्टर पंकज मिश्र के नेतृत्व वाली टीम ने सोमवार सुबह औरैया जिले के कस्बा फफूंद में छापा मार कर छोटे परिहार को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ ने उसे स्थानीय कोतवाली में दाखिल किया है। प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि छोटे परिहार कोतवाली क्षेत्र में बीते वर्ष जहरीली शराब से हुई मौतों के दो मुकदमों में वांछित था। 25 हजार के इनामी कुख्यात जहरीली शराब कारोबारी से पूछतांछ कर उसके नेटवर्क के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories