प्रदेशउत्तर प्रदेशपुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली

पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली

पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली

रिपोर्ट योगेन्द्र गौतम
फतेहपुर चौरासी/ उन्नाव पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस द्वारा आनन फानन में घायल को बांगरमऊ सी एच सी में भर्ती करवाया गया।जहाँ से डाक्टरो द्वारा उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।गोली चलने की खब पुर चौरासी थाना क्षेत्र गांव परशुरामपुर भूटिया के मजरा पपरिया निवासी 45 वर्षीय रज्जन पुत्र चंद्रपाल किसी काम के चलते शाम करीब 6 बजे पड़ोसी गांव मल्लहन पुरवा गया हुआ था।जहां पूर्व की रंजिश के चलते गांव के ही लोगो द्वारा उसे गोली मारकर घायल कर दिया गया।गोली चलने की खबर से आसपास के क्षेत्र में हड़कम्प मच गया घटना की सूचना मिलते ही पहुचीं पुलिस द्वारा उसे बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया गया।जहां डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल द्वारा गांव के ही कई लोगो पर गोली मार देने का मौखिक आरोप लगाया जा रहा है।

वही घटना के प्रति ग्रामीणों ने बताया कि दोनो पक्षों के बीच वर्चस्व की जंग के कारण पुरानी रंजिश चली आ रही। दोनो पक्षो के बीच प्रधान पद पर दावेदारी ठोकने को लेकर कई बार पूर्व में भी दोनो दोनो पक्ष आमने सामने आ चुके है।तथा कई बार फायरिंग आदि की भी बाते कही जा रही है। संमय संमय पर दोनो पक्षो के लोगो द्वारा एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए संगीन आरोप प्रत्यारोपो का खेल भी खेला जाना बताया जा रहा है।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घायल को दो गोलियां लगी है जिनमे से सर पर लगी गोली की जगह पर छर्रे धंसे होना बताया जा रहा है जिसको लेकर लोग कई तरह की चर्चा करते सुने जा रहे है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories