प्रदेशउत्तर प्रदेशअयोध्या दौरा मुख्यमंत्री योगी ने किया रद्द

अयोध्या दौरा मुख्यमंत्री योगी ने किया रद्द

[object Promise]

अयोध्या । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर के ‘भूमिपूजन’ की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए रविवार को होने वाला अयोध्या दौरा रद्द हो गया है।

आपको बता दे कि बुधवार दोपहर को होने जा रहे ‘भूमिपूजन’ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे।

इस अवसर को चिह्न्ति करने के लिए तीन से पांच अगस्त तक अयोध्या को रोशनी से जगमग किया जाएगा। इसके अलावा सभी निवासियों को भी इस दौरान अपने घरों में दीया जलाने के लिए कहा गया है।

वहीं अन्य पवित्र शहरों जैसे मथुरा, काशी, प्रयागराज, नैमिषारण्य, गोरखपुर और चित्रकूट आदि में ‘अखंड रामायण पाठ’ आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम को लेकर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। इसके चलते अयोध्या की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर रहा है।

डीआईजी दीपक कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “हम सुरक्षा के लिए और महामारी को रोकने के लिए जरूरी सभी दिशानिदेशरें के पालन के लिए पुख्ता व्यवस्था कर रहे हैं। पांच से अधिक लोगों को एक स्थान पर इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं मेहमानों की बैठक व्यवस्था भी सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल के तहत की जा रही है।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories